BJP को मिला करोड़ों का चंदा, फार्मा कंपनी के डायरेक्टर बने सरकारी गवाह, जानें पूरी कहानी

चुनावी बॉन्ड भुनतान (electoral bond payment) के बारें में बताया था। और प्रवर्तन निदेशालय (ED) पर सिधा निशाना साधा। सिधी शब्दों में कहे तो उनका कहने का अर्थ था कि, जांच एजेंसी सत्तारूढ़ पार्टी के इशारे पर काम कर रही है। और सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित मामले से हुई है।

मार्च 24, 2024 - 12:57
 0
BJP को मिला करोड़ों का चंदा, फार्मा कंपनी के डायरेक्टर बने सरकारी गवाह, जानें पूरी कहानी
electoral bond

Delhi liquor scam case: दिल्ली शराब घोटाले मामले में आए दिन कई राज उजाग होते जा रहे है। खुलते हुए राज को लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) से भी जोड़कर देखा जा रहा है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लगातार भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर आरोप लगाने से नही थक रहे है कि, जबरन शराब घोटाले को उनके ऊपर भाजपा थोपने का काम कर रही है। इस बीच बीजेपी को करोड़ों रूपये का चंदा देने का मामला सामने आया है। ये खुलासा भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा जारी किए गए बॉन्ड से पता चला है।  

AAP नेता आतिशी ने खड़ा किया सवाल

बीते शनिवार को AAP नेता आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान उन्होंने शरथ रेड्डी के चुनावी बॉन्ड भुनतान (electoral bond payment) के बारें में बताया था। और प्रवर्तन निदेशालय (ED) पर सिधा निशाना साधा। सिधी शब्दों में कहे तो उनका कहने का अर्थ था कि, जांच एजेंसी सत्तारूढ़ पार्टी के इशारे पर काम कर रही है। और सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित मामले से हुई है। आगे उन्होंने कहा कि, ईडी द्वारा दायर शिकायत में दावा किया गया कि, जांच के समय दर्ज किए गए कई व्यक्तियों के बयान के तर्ज पर आप के संचार प्रभारी विजय नायर ने सुविधा के लिए साउथ ग्रुप कहे जाने वाले एक समूह से कथित तौर पर कुल 100 करोड़ रूपए की रिश्वत ली थी। 

इसके पहले भी रेड्डी को इस ग्रुप के साथ मिलाकर फंसाया गया था। और ईडी दावा कर रही है कि, ये रिश्वत साउथ ग्रुप और आप नेताओं के बीच एक समझौते के तौर पर प्रदान की गई थी। बता दें, इस समय अरबिंदो फार्मा एक ग्लोबल नेटवर्क है, जो करीब 150 देशों में काम करती है। और इसका 90 प्रतिशत रेवेन्यू अंतरराष्ट्रीय वेंचर्स से आता है। 

Also Read: कांग्रेस की चौथी सूची जारी, इन 45 उम्मीद्वारों को किया शामिल, यहां देखें लिस्ट

क्या है करोड़ो रूपए चंदा देने का मामला

अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) निदेशक पी शरथ चंद्र रेड्डी (P Sarath Chandra Reddy) की गिरफ्तारी के पांच दिन के बाद यानि 15 नवंबर 2022 को कुल 5 करोड़ रूपये के चुनावी बॉन्ड की खरीदारी की थी। इसके 5 दिन बाद यानि 21 नवंबर को भाजपा ने इस बॉन्ड को भुनाया था। बता दें, अप्रैल 2021 से नवंबर 2023 तक अरबिंदो फार्मा ने 52 करोड़ रूपये के चुनावी बॉन्ड लिए है। जो रिकार्ड बताता है कि, इसका 66 फिसदी हिस्सा बीजेपी को दिया है और 29 प्रतिशत हिस्सा तेलंगाना स्थित भारत राष्ट्र समिति द्वारा भुनाया है और इसका बचा हुआ भाग आंध्र प्रदेश स्थित तेलुगु देशम पार्टी को गया है। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow