Chandrayaan 3: 56 साल पहले इस एक्टर ने चांद पर रखा था कदम, नाम सुन उड़ जाएंगे होश

क्या आप जानते है की बॉलीवुड में भी एक ऐसा एक्टर है जो चांद पर चढ़ाई कर चुका है। जी हां बॉलीवुड में एक एक्टर है जिसने 56 साल पहले चांद पर गया था।

अगस्त 23, 2023 - 17:59
अगस्त 23, 2023 - 19:45
 0
Chandrayaan 3: 56 साल पहले इस एक्टर ने चांद पर रखा था कदम, नाम सुन उड़ जाएंगे होश

Chandrayaan 3: क्या आप जानते है कि, बॉलीवुड में भी एक ऐसा एक्टर है। जो चांद पर चढ़ाई कर चुका है। जी हां बॉलीवुड में एक एक्टर है। जिसने 56 साल पहले चांद पर गया था। दरअसल, ये एक मूवी है। जिसमें उस एक्टर को चांद पर जाते हुए दिखाया गया है। इस फिल्म का नाम 'चांद पर चढ़ाई' था। इसमें उन्होंने अपना रोल निभाया था। वो कोई और नहीं बल्कि दारा सिंह पर (Dara Singh) है। एक्टर की ये मूवी उस समय कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। लेकिन आज असली चंद्रयान 3 की लैंडिंग सफल हो चुकी है। इसी वजह से इस मूवी के खूब चर्चे हो रहे है।

बुधवार शाम 6.04 बजे इसरो ने भारत का झाड़ा फहरा दिया है। इसी के साथ दुनिया में चांद पर पहुंचने वाला भारत चौथें नंबर का देश बन गया है। विक्रम लैंडर उसकी सही जगह पर लैंड हो गया है। इसके बाद पूरे भारत में इसका जश्न जोरों शोरों से मनाया गया। बता दें, ये मूवी लगभग 56 साल पहले आई थी। इस मूवी में रोबोट, एलियन और आर्टिफिशियल जैसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया था। हिंदी सिनेमा की ये पहली मूवी है। जिसमें उस जमाने में केवल कल्पना की जा सकती थी। लेकिन इस दौर में टेक्नोलॉजी का खूब उपयोग किया जा रहा है। 

चांद पर पहला कदम इस शख्स ने था रखा 

आप जानते होंगे चांद पर जाने वाले सबसे पहला इंसान नील आर्मस्ट्रांग था। जिसने 1969 में चांद पर अपना पहला कदम रखा था। दारा सिंह की ये फिल्म साल 1967 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म चांद पर जीवन यापन करने पर बनाई गई थी। उस फिल्म में ऐसी कई चीजें भी बताई गई थी। जिनका इस्तेमाल चांद पर जाने के लिए किया जाता है। 

ये थी फिल्म की कहानी

इस फिल्म में ऐसे सींस भी है, जो कभी किसी ने सोचा नहीं था। इस फिल्म में रॉकेट लॉचिंग ईमेल और रोबोट जैसे वर्ड का भी इस्तेमाल किया गया है। जहां रोबोट का नाम लिया जाता है। वही दारा सिंह को भी याद किया जाता है। दरअसल, इस फिल्म में दारा सिंह का रोल एक कैप्टन का था जो अंतरिक्ष यात्री बन कर चांद पर जाते हैं। इस फिल्म में उनका नाम कैप्टन आनंद था। इस मूवी में दारा सिंह अपने दोस्त भानु के साथ इस मिशन पर निकलते है। उनकी टीम जैसे ही चांद पर लैंड करती है, वैसे ही उनके सामने कुछ एलियंस और रोबोट का सामना हो जाता है। इस फिल्म को और रोमांच बनाने के लिए इसमें रॉकेट लॉचिंग के भी बेहतरीन सींस दिखाए गए थे।

Read More : Khargone News: चार वर्षीय बच्ची का हाथ धड़ से हुआ अलग, दर्दनाक हादसे की पिता ने बताई कहानी , छलग जाएंगे आंसू

फिल्म में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल

बीते 56 साल में इस फिल्म में कई टेक्नोलॉजी चीजों का इस्तेमाल हुआ था। जिनका जिक्र आज होता है। साल 1967 में पहले ना तो रेडियो था न ही ईमेल जैसी सुविधा इसके अलावा वीडियो कॉलिंग की भी सुविधा नहीं थी। उस फिल्म में इन चीजों का जिक्र करना अपने आप में एक बड़ी बात हैं। इस मूवी में एक्टर दारा सिंह के अलावा जी रत्न,अनवर हुसैन और पद्म खन्ना का बेहद खास रोल था।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow