Jawan Movie: जवान फिल्म ने एक ओर बनाया रिकॉर्ड, OTT पर भी जलवा बरकरार, इस मूवी को छोड़ा पिछे

जवान का एक्सटेंडेड वर्जन नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज किया गया था। करीब तीन दिन के अंदर आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जिस रफ्तार से जवान चल रही है। लगता है जल्द ही RRR का भी रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। 

नवंबर 9, 2023 - 16:47
नवंबर 9, 2023 - 16:55
 0
Jawan Movie: जवान फिल्म ने एक ओर बनाया रिकॉर्ड, OTT पर भी जलवा बरकरार, इस मूवी को छोड़ा पिछे
Jawan on Netflix

हाल ही में शाहरूख खान (shahrukh khan) की फिल्म जवान (Jawan) को ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT platform) पर रिलीज किया है। जारी होने की महज कुछ ही दिनों में एक ओर रेकॉर्ड बना लिया है। वहीं हिंदी में सबसे अधिक कमाई करने वाली मूवी भी बन गई है। दर्शकों को यादों को ताजा किया जाए तो फिल्म को जब रिलीज किया गया था। महज उसके कुछ ही दिनों में सोशल मीडिया से लेकर बाकी जगहों पर ट्रेंड कर कर रही थी। वहीं सिनेमाहाल में दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया। यहा तक साउथ में खान के कटआउट का दूध अभिषेक भी किया गया था। इसके अलावा बहुत सारे रिकॉर्ड्स भी तोड़े थे। बॉक्स ऑफिस के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी तहलका मचा रही है। 

बताते चलते है कि, 02 नवंबर को शाहरूख के बर्थडे के दिन जवान का एक्सटेंडेड वर्जन नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज किया गया था। करीब तीन दिन के अंदर आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जिस रफ्तार से जवान चल रही है। लगता है जल्द ही RRR का भी रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। 

जवान को OTT पर इतने मिलियन व्यूइंग आवर्स मिले

नेटफ्लिक्स ने 30 अक्टूबर से 05 नवंबर तक की टॉप 10 नॉन-इंग्लिश फिल्मों की सूची जारी की है। इसमें चौथें फायदा पर जवान है। वहीं हिंदी भाषा की बात की जाए तो जवान का एक्सटेंडेड कट (extended cut) पहले नंबर पर है। जिसे 14.9 मिलियन व्यूइंग आवर्स मिले है। इससे पहले नॉन-इंग्लिश फिल्म में गंगूबाई काठियावाड़ी को 13.8 मिलियन व्यूइंग आवर्स मिले थे।  

Also Read: टाइगर 3 की मुश्किलें बढ़ाने आ रही है ये विदेशी फिल्म, फाइनल ट्रेलर रिलीज, यहां देखें

RRR को मिले इतने मिलियन व्यूइंग आवर्स

आलिया की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब जवान की नजर जूनियर एनटीआर (junior NTR) की फिल्म आरआरआर पर है। RRR रिलीज होने के पहले हफ्ते में सबसे अधिक व्यूज़ मिले थे। और इस फिल्म को भी नॉन-इंग्लिश में 18.36 मिलियन व्यंइग आवर्स मिले थे। ओटीटी पर रिलीज हुई जवान को Jawan Extended Cut से बुलाया जा रहा है। क्योंकि इसमें 5 मिनट के एक्ट्रा सीन्स जोड़े गए है। जिस वजह से लोग दोबारा जवान देख रहे है। सिनेमाघरों में जवान की लंबाई 165 मिनट यानी 2 दो घंटे 45 मिनट थी, जबकि, नेटफ्लिक्स पर इसका रन टाइम 170 मिनट का है। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow