Chandrayaan 3 Latest Update : चांद की सैर सपाट पर निकला प्रज्ञान रोवर, ISRO ने ट्वीट कर अहम सूचना की साझा

कल इसरो की बड़ी कामयाबी के बाद चंद्रयान 3 पर एक बड़ा अपडेट आया हैं। चांद पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग हो चुकी हैं।

अगस्त 24, 2023 - 13:33
अगस्त 24, 2023 - 14:03
 0
Chandrayaan 3 Latest Update : चांद की सैर सपाट पर निकला प्रज्ञान रोवर, ISRO ने ट्वीट कर अहम सूचना की साझा

Chandrayaan 3 latest update: कल इसरो की बड़ी कामयाबी के बाद चंद्रयान 3 पर एक बड़ा अपडेट आया हैं। चांद पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग हो चुकी हैं। अब चंद्रयान का प्रज्ञान रोवर चांद की सैर पर निकल चुका हैं। जहां से उसकी लेटेस्ट तस्वीरें सामने आ रही हैं। इसरो (ISRO) ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी हैं। चांद पर प्रज्ञान रोवर ने अपनी छाप छोड़ना प्रारंभ कर दिया हैं। बता दें, बीते कल 23 अगस्त की शाम को पूरे देशभर के लोग टीवी के सामने बैठे हुए थे। उस एक ऐतिहासिक क्षण को देखने के लिए। भारत के सभी नागरिकों की दिलों की धड़कने एक क्षण के लिए तेज हो गई थी।

चांद पर जैसे ही विक्रम लैंडिंग ने अपनी सॉफ्ट लैंडिंग की थी, तब देश का वो क्षण इतिहास के पन्नो पर सुनहरे अक्षरों लिख गया। जो अभी तक किसी भी देश ने नही किया है। वह भारत ने कर दिया। अब लैंडिंग के बाद चांद पर बहुत कुछ होना बाकी हैं। धीरे-धीरे लेंडर चांद की सतह पर अपना कदम आगे बढ़ा रहा हैं। बता दें चांद पर 14 दिनों का ये सफर बहुत रोमांचक होने वाला हैं। अभी चांद से चंद्रयान 3 ने अपनी पहली मंजिल पर पहुंचने का संदेश भेजा है। यही वो शब्द थे जब चंद्रयान 3 चांद पर पहुंचा था। अब इस चंद्रयान 3 से इसरो को एक बड़ा अपडेट मिला है। इसमें वैज्ञानिक प्रज्ञान रोवर की हलचल आसानी से ट्रेक कर रहे है। 

चांद पर रोवर की हलचल

हाल ही में इसरो (ISRO) ने ट्वीट किया कि, इसमें उन्होंने लिखा कि, चंद्रयान 3 के प्रज्ञान रोवर जो मेक इन इंडिया हैं। ये केवल चांद के लिए बनाया गया है। जब चंद्रयान 3 प्रज्ञान रोवर चांद पर जैसे ही नीचे उतरा उसने चहल कदमी की।

लैंडर से बाहर की फोटो

जब विक्रम लैंडर बाहर आया तब उस रोवर की पहली तस्वीर सामने आई। ये फोटो INSPACe के चेयरमैन पवन के गोइंका ने शेयर की थी।

Read More : Chandrayaan 3: 56 साल पहले इस एक्टर ने चांद पर रखा था कदम, नाम सुन उड़ जाएंगे होश

चंद्रयान 3 चुनौती पूर्ण थी सॉफ्ट लैंडिंग

बता दें चंद्रयान 3 चांद के साउथ पोल की सतह पर उतारना चुनौती भरा कदम था। इसके कदम जैसे ही चांद की सतह पर पड़ा। इसके बाद रोवर और लैंडर ने अपना काम करना शुरू कर दिया था। अब भारत के लिए आने वाले कुछ दिन बेहद खास होने वाले है। रोवर चांद पर क्या छानबीन करने गया हैं। दरअसल, उसने चांद की सतह पर चलना शुरू कर दिया है। चंद्रयान 3 का चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग बहुत ही चुनौती पूर्ण था। लेकिन इसरो ने आखिरी समय में भी हार नहीं मानी और सभी आशंकाओं को पार करके ये कामयाबी हासिल की। भारत की इसरो कंपनी आज पूरी दुनिया में वाह वाही लूट रही हैं। ये जश्न बड़ा है। लेकिन अभी कई बड़ी मंजिलों को हासिल करना बाकी है। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow