Manipur Violence: मणिपुर में दो गुटों के बीच फायरिंग, नया मामला, 2 लड़कियों के साथ गैंगरेप, फिर हत्या

ताजा खबर है कि, चुराचांदपुर (Churachandpur) में विरोध मार्च निकालने के दौरान मैतई और कुकी समुदाय में हिंसा शुरू हो गई। आपस में फायरिंग (Firing) हुई और फिर लोगों के घर जला दिए। 

जुलाई 23, 2023 - 08:40
 0
Manipur Violence: मणिपुर में दो गुटों के बीच फायरिंग, नया मामला, 2 लड़कियों के साथ गैंगरेप, फिर हत्या

मणिपुर में हिंसा रूकने का नाम नही ले रही है। एक बार फिर दो गुटों के बीच फायरिंग का मामला सामने आया है। इस दौरान अवमामवीय तत्वों ने घरों में आग भी लगी दी । वहीं, खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, 4 मई को दो लड़कियों के साथ गैंगरेप करने के बाद उनकी हत्या कर दी गई थी। यह मामला कांगपोकपी जिले से 40 किलोमीटर दूर का बताया जा रहा है। 

मणिपुर एक बार फिर आग के हवाले

मणिपुर में 4 मई की हिंसा के बाद से पूरे प्रदेश में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी थी। पिछले कुछ दिनों से राज्य में इंटरनेट सेवाएं धीरे-धीरे बहाल की जा रही थी। लेकिन 19 जुलाई को वायरल वीडियो के कारण स्थिति एक बार फिर से बिगड़ती हुई नजर आ रही है। इस मामले में पूरा देश महिलाओं को बिना कपड़ों के गांव में घुमाना और फिर गैंगरेप होने का विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।  

ताजा खबर है कि, चुराचांदपुर में विरोध मार्च निकालने के दौरान मैतई और कुकी समुदाय में हिंसा शुरू हो गई। आपस में फायरिंग हुई और फिर लोगों के घर जला दिए। 

दो लड़कियों के साथ गैंगरेप, फिर हत्या

राज्य में 4 मई को हिंसा और आगजनी के अलावा दो बड़ी घटनाएं हुई। पहली जिसकी चर्चा राजनीतिक गलियारों से लेकर पूरे देश में उसका विरोध हो रहा है। वहीं, दूरी कांगपोकपी जिले से 40 किलोमीटर दूर दो लड़कियों के साथ कथित तौर पर गैंगरेप करने के बाद उनकी हत्या कर दी थी। मृतकों की उम्र 21 और 24 साल है। इस घटना की शिकायत 16 मई को दर्ज कराई गई थी। लेकिन पुलिस को दोनों की बॉडी बरामद नहीं हुई। 

एफआईआर के मुताबिक, जिले सैकुल पुलिस स्टेशन में जीरो एफआईआऱ दर्ज कराई गई। जिसमें बताया गया है कि, दोनों लड़कियों का रेप किया, उन्हें टॉर्चर किया गया। उसके बाद बड़ी बेरहमी से उनकी हत्या कर दी गई। इस घटना में करीब 200 लोगों के मौजूद होने का जिक्र है। लेकिन अभी तक इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नही हुई है।

Also Read : IMD Alert: बारिश ने बरपाया कहर, आफत में इंसान और जानवर, जमीन खिसकने से 25 लोगों की मौत

कब हुई फारिंग

वीडियो वारयल होने के एक दिन बाद कुकी समुदाय चुराचांदपुर में विरोध मार्च निकाल रहे थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने काले कपड़े पहने थे। उन्होंने उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। जिन्होंने महिलाओं को निर्वस्त्र करके सड़कों पर परेड करवाई। इसी दौरान दोनो गुटों के बीच फायरिंग शुरू हो गई और फिर देखते ही देखते आगजनी होने लगी। हांलाकि, इस मामले में मुख्य आरोपी समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसमें एक नाबालिग है।  

मणिपुर में ढाई महीने पहले हिंसा, 150 लोगों की मौत

राज्य में ढाई महीने पहले मैतई समुदाय अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्ज प्राप्त के लिए सरकार से मांग कर रहे थे। अपने हक पाने के लिए प्रदेश में जगह-जगह शांति पूर्वक मार्च निकाल रहे थे। अचानक हिंसा शुरू हो गई। धीरे-धीरे इस हिंसा ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसमें अब तक 150 लोगों की मौत हो गई। हजारों लोग बेघर हो गए। वहीं, कई लोग अपना घर छोड़ चुकें हैं।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow