केंद्र सरकार की बड़ी घोषणा, कर्मचारियों को अक्टूबर माह से बढ़कर मिलेंगी सैलेरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई थी। इसमें कर्मचारियों और पेंशनधारकों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करने पर मुहर लगाई गई है। उन्होंने 42 प्रतिशत से बढ़ाकर 46 फीसदी कर दिया है। फैसले में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की है। 

अक्टूबर 18, 2023 - 14:17
 0
केंद्र सरकार की बड़ी घोषणा, कर्मचारियों को अक्टूबर माह से बढ़कर मिलेंगी सैलेरी
महंगाई भत्ता

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली से पहले बड़ी सौगात मिली है। इस माह से इनकी सैलरी में बढ़ोतरी होने वाली है। इस फैसले पर मुहर लगने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई थी। इसमें कर्मचारियों और पेंशनधारकों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करने पर मुहर लगाई गई है। उन्होंने 42 प्रतिशत से बढ़ाकर 46 फीसदी कर दिया है। फैसले में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की है। 

सैलरी के साथ एक और मिलेंगा फायदा 

महंगाई भत्ता बढ़ाने के लिए बुधवार (18 अक्टूबर 2023) को कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें यह फैसला लिया गया है। इसका लाभ इस महिने से मिलना शुरू हो जाएगा। बढ़ोतरी के साथ कर्मचारियों और पेंशनधारियों को इलका लाभ मिलेगा। इसके अलावा जुलाई से सितंबर तक की एरियर भी अक्टूबर महीने की सैलेरी के साथ मिलेगा। कुल मिलाकर बात निकर कर सामने आई है कि, केंद्रीय कर्मचारियों और पेशनभोगियों को दिवाली पर तगड़ा पैसा मिलने वाला है। 

इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

गौरतलब है कि, 15 अक्टूबर से नवरात्री की शुरूआत हो गई है। 24 अक्टूबर को दशहरा मनया जाएगा, जबकि 12 नवंबर से दिवाली शुरू होने वाली है। ऐसे में त्योहारी सीजन में मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स  के महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला लिया है। इस फैसले से 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा।

Also Read: BJP के सामने खड़ा हुआ पहाड़, लांघने की करेंगी कोशिश, या फिर अपनाएंगी 5 साल पहले का फॉर्मूला

क्यों दिया जाता है महंगाई भत्ता

सरकार अपने कर्माचारियों का ख्याल रखने के लिए समय-समय पर बढ़ाती रहती है। यह देश में महंगाई को देखते हुए उसके हिसाब से तय किया जाता है। इससे कर्मचारियो और पेंशनभोगी को लाभ मिलता है। जिससे उनकी मुद्रास्फीती के प्रभाव को कम किया जा सकता है। वहीं, बढ़ती कीमतों से पिटने में सहायता होती है। और कर्मचारियों के प्रभावी वेतन में निरंतर वृद्धि की आवश्यता होती है। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow