बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, फिर शख्स ने लगाई छलांग, देखें वीडियो

कूदने वाला व्यक्ति और एक अन्य व्यक्ति इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन दोनों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में रेफर किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि, कैफे की छत पर रसोई घर में कई सिलेंडर रखे हुए थे। इस वजह से जोरदार धमाका हुआ।

अक्टूबर 19, 2023 - 11:02
 0
बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, फिर शख्स ने लगाई छलांग, देखें वीडियो
Bengaluru Fire in Cafe

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू से एक भीषण आग का मामला सामने आया है। हादसा होने के बाद एक शख्स फंस गया था। उसे चारों तरफ कही बचने का मौका नही मिला। ऐसे में आपने आप को बचाने के लिए मंजिल से निचे कूद गया। इतना ही नही आग लगने के बाद इमारत सबसे ऊपरी मंजिल पर बने कैफे पर सिलेंडर रखे हुए थे। इसकी वजह से जोरदार विस्फोट भी हुआ थी। वहीं दो लोगों के घायल होने की भी खबर है। 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी और दमखल के विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उसके बाद आग बुझाने का काम शुरू किया गया। धमाका इतना बड़ा था कि, आसपास के लोगों में आफर-तफरी का माहौल बन गया था। 

व्यक्ति ने देखा चारों-तरफ

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, बेंगलुरू के एक पॉश इलाके में भीषण आग का मामला मिला था। इस घटना के बीच इमारत के सबसे ऊपरी मंजिल पर आग लगने की वजह से वहां रखें सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इस दौरान छत की मंजिल पर एक आदमी फंस गया था। चारों तरफ आग की लपटे उठ रही थी। खुद को बचाने के लिए उसने वहां से छलांग लगा दी। 

हादसे में दो व्यक्ति हुए घायल

आगे उन्होंने बताया कि, कूदने वाला व्यक्ति और एक अन्य व्यक्ति इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन दोनों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में रेफर किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि, कैफे की छत पर रसोई घर में कई सिलेंडर रखे हुए थे। इस वजह से जोरदार धमाका हुआ। हादसे के वक्त कैफे में कोई भी ग्रहक नही मौजूद था। 

Also Read: केंद्र सरकार की बड़ी घोषणा, कर्मचारियों को अक्टूबर माह से बढ़कर मिलेंगी सैलेरी

फायर डिपॉर्टमेंट ने क्या कहा

शहर के फायर विभाग के अनुसार, आग लगने की जानकारी मिलने के बाद हमारी टीम सभी संसाधनों से लैस मौके पर पहुंची। जहां पर आग बुझाने का काम शुरू किया गया। हमारी 8 दमकल की गाड़ियों के साथ अधिकारी भी पहुंचे थे। फिलहाल आग बुझा दी गई है। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow