iPhone 15 लवर्स के लिए एक बुरी खबर, डिलीवरी के लिए करना पड़ेगा लंबा इंतजार

पेगाट्रोन (Pegatraon) है। जिसका प्लांट चेन्नई में स्थिति है। घटना के बाद सभी कर्मचारियों को छुट्टी पर भेज दिया गया है। इस हादसे के कारण आईफोन्स की असेम्बलिंग पर भी पड़ा है।

सितम्बर 26, 2023 - 14:37
 0
iPhone 15 लवर्स के लिए एक बुरी खबर,  डिलीवरी के लिए करना पड़ेगा लंबा इंतजार
iPhone 15

भारतीय iPhone लवर्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। आईफोन 15 सीरीज के लिए उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए कि, एपल के इंडियन प्लांट में बीते रविवार रात को आग लग गई। बता दें, भारत में एपल की सप्लायर कंपनी पेगाट्रोन (Pegatraon) है। जिसका प्लांट चेन्नई में स्थिति है। घटना के बाद सभी कर्मचारियों को छुट्टी पर भेज दिया गया है। इस हादसे के कारण आईफोन्स की असेम्बलिंग पर भी पड़ा है। इस घटना के बाद कंपनी के अधिकारियों का कोई बयान अभी तक नही आया है।  

हालांकि, इस घटना में किसी भी कर्मचारी के हताहत होने की खबर सामने नही आई है। लेकिन इसी बीच एक बात सामने निकल कर आई है कि, ऑनलाइन दुकान अमेजन (Amazon) और फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर से खरीदारी करने वालों के लिए क्या होगा। साल में एक बार फ्लिपकार्ट की ओर से बिग बिलियन डेज़ और अमेजन की ओर से ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के नाम से सेल होती है। इसका लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में क्या होगा। फोन मिलेंगा या नहीं...

Amazon और Flipkart पर मिलेंगा iPhone 15

एक रिपोर्ट के मुताबिक, Flipkart की ओर से 10-15 अक्टूबर 2023 के आसपास सेल लगने वाली है। वहीं Amazon की ओर से 10 अक्टूबर 2023 से सेल शुरू हो रही है। लेकिन अभी तक दोनों की साइट पर किसी प्रकार नोटिफिकेशन नही जारी किया गया है। लेकिन बहुत जल्द ही इन ऑनलाइल दुकान पर लोगों को फायदा मिलने वाला है। 

गौरतलब है कि, प्लांट में आग की खबर मिलने के बाद से इन दोनों दुकानो पर हमारे द्वारा फोन के बारें में अधिक पड़ताल करने पर पाया गया कि, 15 सीरीज के आईफोन्स को 'उपलब्ध नही' (not available) है। उनकी साइट पर बताया गया है। बता दें, सेल को अभी थोड़ा समय है। कंपनी कुछ हल तो निकालेंगी। 

इस घटना पर कंपनी ने क्या कहा

एक मीडिया चैनल के अनुसार, पेगाट्रोन कंपनी से दोबारा शुरू करने को लेकर सवाल किया तो कंपनी ने कोई कन्फर्मेशन नही दिया है। फैंक्ट्री कब से शुरू होगी कोई बात सामने नही आई है। बताया जा रहा है कि, एपल डिवाइस की डिलीवरी में थोड़ा समय लग सकता है। 

पेगाट्रोन से मिली जानकारी के मुताबिक, प्लांट में यह घटना स्पार्क के कारण हुई है। इसके कुछ ही देर बाद स्थिति पर काबू पाया गया। बता दें, चेन्नई स्थित इस आईफोन बनाने वाले फैक्ट्री में प्रतिदिन 26 हजार फोन्स बनते है। 

Also Read: MP में Congress-BJP के अलावा मैदान में ये छोटे दल, किया बड़ा दावा, सरकार बनाने के लिए लेनी होंगी उनकी मदद

iPhone 15 series के चार नए मॉडल

कंपनी ने आईफोन 15 सीरीज के चार नए मॉडल मार्केट में लेकर आई है। इनमें iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max है। इनका लुक बेहद ही आकर्षक है, जो लोग को बेहद पंसद कर रहे है। लॉन्चिंग के दिन ही मुंबई स्थित एपल के ऑफिशियल स्टोर पर लोग लंबी लाइन में खड़े होकर फोन का दिदार किया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इनकी कीमत की बात की जाएं तो यह 79,900 रुपये से शुरू होकर 1,99,990 रूपये तक जाती है। 

Apple CEO आए भारत

गौरतलब है कि, इस साल भारत में एपल के दो ऑफिशियल स्टोर का शुभारंभ हुआ था। सबसे पहले मुंबई में एपल के सीईओ ने लोकार्पण किया था। उसके के लिए भारत आए थे। इस स्टोर्स में जाकर आईफोन, एयरपॉट्स, मैकबुक जैसे कई गैजेसट्स का एक्सपीरियंस कर सकते है। या फिर खरीदना चाहते है तो खरीद भी सकते है। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow