गणगौर पर्व: खरगोन जिले में 9 अप्रैल से नवरात्रि पर्व की शुरूआत, 30 साल बाद बन रहा है ये संयोग

डॉ. बसंत ने कहा कि, पहले के समय में देश में राजा महाराजा द्वारा धार्मिक आयोजन किए जाते थे। अब ये काम हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करना चाहिए। क्योंकि 30 साल के बाद माताजी घोड़े पर सवार होकर आ रही है। जिसकी वजह से पूरी आस्था के साथ पीएम मोदी हवन पूजन करवाना चाहिए। जिसकी वजह से हमारे देश के गद्दारों का नाश होगा।

अप्रैल 8, 2024 - 13:51
 0
गणगौर पर्व: खरगोन जिले में 9 अप्रैल से नवरात्रि पर्व की शुरूआत, 30 साल बाद बन रहा है ये संयोग

Navratri festival 2024: इस साल नवरात्रि पर्व की शुरूआत 9 अप्रैल से हो रही है। 30 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है कि, माताजी घोड़े की सवारी कर आएंगी। इससे यह संकेत मिल रहे है कि, देश के दुश्मनों का नाश होगा। वहीं, देश के राजा की जवाबदारी बनती है। वह समृद्धी व जनता की खुशहाली के लिए हवन पूजन के आयोजन करवाएं। ऐसा खरगोन के ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी का कहना है। ये बात उन्होंने एक न्यूज पेपर को इंटरव्यू के दौरान कही है।

देश के गद्दारों का होगा नाश

इंटरव्यू के दौरान डॉ. बसंत ने कहा कि, पहले के समय में देश में राजा महाराजा द्वारा धार्मिक आयोजन किए जाते थे। अब ये काम हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करना चाहिए। क्योंकि 30 साल के बाद माताजी घोड़े पर सवार होकर आ रही है। जिसकी वजह से पूरी आस्था के साथ पीएम मोदी हवन पूजन करवाना चाहिए। जिसकी वजह से हमारे देश के गद्दारों का नाश होगा। और भारत में शुख-शांति बनी रहेंगी। 

Also Read: Pushpa 2 teaser out: Allu Arjun की पुष्पा 2 का टीजर रिलीज, यहां देखें

चांदी के घोड़े की करें खरीदारी

आगे सोनी ने बताया कि, 2024 में 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि की शुरूआत होने जा रही है। ये शुभ अवसर 30 वर्षो के बाद सर्वार्थ सिद्धि योग वैधृति योग और अमृत सिद्धि योग बन रहा है। इसके अलावा पुष्य नक्षत्र का योग भी बन रहा है। माता दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए नवरात्रि के दिन चांदी के घोड़े खरीदकर पूजा करें। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow