जीवन बीमा खरीदते समय क्या विचार करना चाहिए, कहां से पर्चेस करें पॉलिसी, जानिए तमाम सवालों के जवाब

जीवन बीमा से जुड़े उन तमाम सवालों के बारें में बात करने वाले है। कहां से बीमा पॉलिसी खरीदे, कितनी राशि की खरीदे और क्या नियमों का पालन करें।

अगस्त 30, 2023 - 14:40
 0
जीवन बीमा खरीदते समय क्या विचार करना चाहिए, कहां से पर्चेस करें पॉलिसी, जानिए तमाम सवालों के जवाब

Insurance Tips: इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए खरीदने के लिए तमाम एजेंट्स और कंपनियों के फोन आते है। इसके लिए आपका किमती समय भी मांगते है। अगर आप हां कर देते है। उसके बाद कई पॉलिस प्लान आपके सामने परोस देते है। ऐसे में कई लोग कंफ्यूज हो जाते है और जल्द बाजी में ऐसी पॉलिसी का चुनाव कर लेते है कि, उनको पछतावा होता है। क्योंकि समय पर प्रीमियम भर नही पाते है। उनका पैसा फंस जाता है। आज इस आर्टिकल में उन तमाम सवालों के बारें में बात करने वाले है। कहां से बीमा पॉलिसी खरीदे, कितनी राशि की खरीदे और क्या नियमों का पालन करें। आइए बिना देरी की सभी सवालों के जवाब केवल एक आर्टिकल में...

जीवन बीमा के लिए मुझे क्या विचार करना चाहिए 

देश-दुनिया में जीवन बीमा करने वाली तमाम कंपनियां मार्केट में मौजूद है। कोई कंपनी केवल ऑनलाइन इंश्योरेंस बेचती है तो कई कंपनियों के एजेंट सीधे घर पर आ जाते है। उसके बाद उनके हिसाब से या फिर उनके फायदे से जो बेस्ट पॉलिसी होती है। उसके बारें में बताना शुरू करते है। लेकिन इस बीच आपको क्या करना है। सबसे पहले आपको उनके और कंपनी के बारें में अच्छे से जांच लेना है। फिर आपके बजट के हिसाब से पॉलिसी के चुनना है। चुनने के बाद क्या वह आपके लायक है या नहीं। इसके बारें में एजेंट से बातचीत करना है। अगर आप मिडिल क्लास से है तो ज्यादा प्रिमीयम वाली पॉलिसी से बचे। 

बीमा पर्चेस करते समय किन बातें का खास ध्यान रखें

बीमा खरीदते समय सबसे पहले पॉलिसी के बारें में अच्छे से जानना जरूरी होता है। इसके बाद कितने समय के लिए ले रहे है। उसके पहले अपनी सैलरी के ऊपर थोड़ा प्रकाश डाले। फिर उस सैलरी में से घर का बजट बनाने के बाद कितना पैसा बचता है। उसका प्लान करें। इसके लिए आप एजेंट से समय ले सकते है। किसी प्रकार की जल्द बाजी नही करें। अगर जल्द बाजी में पॉलिसी खरीदते है तो आप कुछ समय तक ही प्रीमियम पे करेगें। उसके बाद आपका पैसा फंस जाएगा और आपकी पॉलिसी भी बंद हो जाएगी। फिर दोबारा से उसे चालु कराने के लिए तमाम प्रकार के चार्जेस भरने पड़ेगे। 

Also Read: New IPO Listing: शरूआत में Crop Life Science ने जमकर दिया मुनाफा, अब लगने लगा लोअर सर्किट

कहां से खरीदे बीमा 

सबसे जरूरी बता ये है कि, जब कोई व्यक्ति बीमा पर्चेस करता है तो उसके सामने तमाम सवाल खड़े हो जाते है। सबसे कम प्रीमियम पर कहां से पॉलिसी मिलेगी। जो सबसे अधिक फायदा पहुंचा सकें। आपको बता दें, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगहों पर आसानी से पॉलिसी मिल जाती है। लेकिन आपको बताते चलते है कि, ऑफलाइन की तुलना में ऑनलाइन पॉलिसी कम पैसों में मिल जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि, जब आप ऑनलाइ बीमा खरीदते है तो आपको एजेंट का पैसा बच जाता है और अगर ऑफलाइन पॉलिसी खरीदेगें तो उस स्थिति में एजेंट का कंमिशन भी जुड़ जाता है। इस वजह से अधिक पैसा चुकाना पड़ता है। ऐसे में आप अपनी समझ के हिसाब से कही से भी एक अच्छे फायदे और अपने बजट के अनुसार बीमा पॉलिसी खरीद सकते है। जो आपके न रहने के बाद परिजनों को कुछ आर्थिक लाभ मिल जाएं।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow