Ruk Jana Nhi 12th Result 2023: एमपीएसओएस ने जारी किए परिणाम, ऐसे देखें

रूक जाना नहीं परीक्षा 2023 (ruk jana nahi exam 2023) में शामिल होने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी है। MPSOS ने रिजल्ट जारी कर दिया है। एग्जाम में सम्मिलित होने वाले स्टूडेंट्स एमपी ओपन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम देख सकते है।

जुलाई 29, 2023 - 17:08
अगस्त 10, 2023 - 10:53
 0
Ruk Jana Nhi 12th Result 2023: एमपीएसओएस ने जारी किए परिणाम, ऐसे देखें
Ruk jana nahi result 2023

रूक जाना नहीं योजना का रिलल्ट जारी हो गया है। मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) ने परिणाम घोषित किए है। इस साल परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स एमपीएसओएस (MPSOS) की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने नतीजे देख सकते है। जिन छात्रों ने रूक जाना नहीं 2023 की परीक्षा दी थे। वे अपना रिजल्ट आधिकारिक साइट mpsos.nic.in पर जाकर देख सकते है। इसके लिए छात्रों को कुछ अहम जानकारियां दर्ज करनी होगी। उसके बाद ही वे स्कोर कार्ड देख पाएंगे। 

बता दें, फिलहाल 10वीं रूक जाना नहीं के परिणाम घोषित नही किए गए है। उनके नतीजे भी बहुत जल्द जारी कर दिए जाएंगे। वे भी स्कोर कार्ड चेक करने के लिए एमपीएसओएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नतीजे देख सकेगे।

इस साल कब हुई थी परीक्षा

एमपीएसओएस के तहत रूक जाना नहीं परीक्षा 15 जून से 30 जून तक आयोजित हुई थी। रूक जाना नहीं 12वीं एग्जाम की बात की जाए तो यह 15 जून 2023 से शुरू हुई थी, जो 30 जून 2023 तक चली थी। जबकि, रूक जाना नहीं 10वीं की परीक्षाएं 15 जून 2023 से शुरू होकर 24 जून 2023 को समाप्त हुई थी। हालांकि, अभी केवल 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित किए गए है। वहीं, 10वीं कक्षा के नतीजे जल्द ही घोषित किए जाएंगे।

एक साल में दो बार होती है- रूक जाना नहीं एग्जाम

इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य यह है कि, बोर्ड परीक्षा में फेल होने वाले छात्र रूक जाना में पास होने के बाद उनका एक साल बचा लें। वहीं, एमपीएसओएस रूक जाना नहीं के तहत एक साल में दो बार एग्जाम करवाता है। पहली बार जून महीने में आयोजित होती है, जबकि, दूसरी बार दिसंबर के महीने में होती है। बता दें, इस परीक्षा में हजारों स्टूडेंट्स बैठते है। 

साल 2022 में क्या रहा पासिंग प्रतिशत

रूक जाना नहीं 2022 की परीक्षा में 56,894 छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 23,350 स्टूडेंट्स ही उत्तीर्ण हो पाए थे। इसी के चलते पिछले वर्ष पासिंग प्रतिशत 41.04 फिसदी देखने को मिला था। वहीं, इस साल की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र नीचे दी की प्रक्रीया के माध्यम से अपना स्कोर देख सकते है या फिर उसे डाउनलोड कर सकते है। जानिए प्रोसेस

ऐसे देखें नतीजे

  • सबसे पहले स्टूडेंट्स MPSOS की आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाएं। 
  • उसके बाद RJN रिजल्ट पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा, इस विंडों पर छात्र नाम, रोल नंबर दर्ज करने के बाद लॉगिन को क्लिक करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर नजीते दिखने लगेगे।
  • आप चाहों तो आपने परिणाम डाउनलोड भी कर सकते है। 

परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाएं, यहां करें क्लिक

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow