Gadar 2 देखने के दौरान हुई मारपीट, कई दर्थकों को आई गंभीर चोटें

यूपी में गदर 2 देखने के दौरान मारपीट शुरू हो गई थी। इस दौरान कई दर्शकों को गंभीर चोटें आई है।

अगस्त 17, 2023 - 13:22
 0
Gadar 2 देखने के दौरान हुई मारपीट, कई दर्थकों को आई गंभीर चोटें

Gadar 2 Movie: गदर 2 फिल्म इस समय हर शहर में गदर मचा रही है। इसी बीच गदर 2 देखने के दौरान झगड़े का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के एक मॉल में दर्शकों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद वहां मौजूद बांउसरों ने दर्शकों की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद मौके से भाग निकले। इतना ही नही थियटर के मालिक ने भी उन्हें धक्के मारकर बाहर निकल दिया। फिर आक्रोशित लोगों ने थियटर के मालिक के ऊपर मुकदमा दर्ज करवा दिया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

कहां का है मामला

मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर की है। शहर के साउथ एक्स मॉल के पीवीआर हॉल में मूवी देखने के दौरान हंगामा शुरू हो गया था। इसके बाद कुछ दर्शकों ने टिकट का पैसा वापस मांगा। इसके बाद मैनजर से उनकी कहासुनी हो गई। कुछ ही देर के बाद थियटर कर्मचारियों और मैनेजर से हाथापाई शुरू हो गई। इतना ही नही मामला गाली गलौज और मारपीट तक आ गया। जूही थाना को इस मामले की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंच गई। फिर भी पुलिस के सामने मारपीट होती रही। 

क्यो हुई मारपीट 

साउथ एक्स मॉल के पीवीआर हॉल में गदर 2 चल रही थी। लेकिन अचानक बीच में ही थियरट का एसी (AC) बंद हो गया था। इसी बीच दर्शकों का महौल किरकिरा हो गया। लोगों ने इसकी शिकायत जब मैनेजर सी की। लेकिन वह ठिक नही हो पाई तो लोगों ने टिकट का पैसा वापस मांग। इसी को लेकर दर्शकों और थियटर कर्मचारियों के बीच अनबन शुरू हो गई। वहां मौजूद बांउसरों ने कुछ दर्थकों को बड़ी बेरहमी से पिटाई कर दी। इतनी ही नही टिकट का पैसा लौटाने के बाद दर्शकों को धक्कें मारकर बाहर निकलाने लगे। इसी दौरान मारपीट शुरू हो गई। इतनी ही नही पुलिस के आने के बाद भी मारपीट जारी रही।

Also Read: Redmi K60 Ultra : इस फोन के लिए ऐसी दीवानगी, सिर्फ 5 मिनट में बिका, जानें इसकी खासियत और कीमत 

जूही थाना इंचार्ज ने दी ये जानकारी

पीड़ित लोगों ने बताया कि, एसी खराब होने की शिकायत करने के बाद थियटर वालों ने रिफड दिया। उनकी मांग है कि, बांउनसरों पर कड़ी कार्रवाही की जाएं। वहीं, जूही थाना के इंचार्ज ने कहा कि, बीती देर रात को दर्शकों की तरफ से मिली तहरीर पर साउथ एक्स मॉल के स्टॉफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।  

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow