उफान पर नदी, हरिद्वार जार रही यात्रियों से भरी बस फंसी, कड़ी मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू

बिजनौर इलाके के भागूवाला की कोटावाली नदी (Kotwali River) का भारी बारिश (Heavy rain) की वजह से जलस्तर अधिक बढ़ गया है। यह नदी इस वक्त पूरे उफान पर है। वहीं, नजीबाबद से हरिद्वार जा रही रूपहडिया डिपो बस नदी के तेज बहाव के बीच फंस गई।

जुलाई 22, 2023 - 14:38
 0
उफान पर नदी, हरिद्वार जार रही यात्रियों से भरी बस फंसी, कड़ी मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू
Kotwali River

मॉनसून के चलते देश के कई इलाकों में मुसलाधार बारिश हो रही है। कई राज्यों में भारी बारिश ने लोगों की मुसीबत खड़ी कर दी है। वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश की वजह से लोगों को भारी नुकसान हुआ है। इसके अलावा कुछ लोगों की मौत भी हुई। बीते कई दिनों से उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में लगातार भारी बारिश हो रही है। इसकी वजह से राज्य के बिजनौर के कई गांव बाढ़ से प्रभावित हो गए है। उधर, गंगा का जलस्तर बढ़ने से भी लोगों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के चलते यातायत भी प्रभावित हुआ है। इसी दौरान नजीबाबाद से हरिद्वार की ओर जा रही एक रूपहडिया डिपो बस कोटावाली नदी में फंस गई है। इसका वीडियो बहुत ही डरावना है। 

यात्रियों की मची चीख-पुकार

बिजनौर इलाके के भागूवाला की कोटावाली नदी का भारी बारिश की वजह से जलस्तर अधिक बढ़ गया है। यह नदी इस वक्त पूरे उफान पर है। वहीं, नजीबाबद से हरिद्वार जा रही रूपहडिया डिपो बस नदी के तेज बहाव के बीच फंस गई। इसके बाद यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। मामले की जानकारी स्थानिय प्रशानस को मिली। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकल लिया गया है। बताया जा रहा है कि, इस बस में 40 लोग सवार थे। 

रेस्क्यू ऑपरेशन

नदी में फंसी बस का वीडियो काफी डरावना है। तीव्र पानी के बहाव के कारण बस में फंसे यात्रियों की चारो-ओर चीख-पुकार की आवाज गुंजने लगी। यात्रियों को बचाने के लिए स्थानिय प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान जेसीबी मशीनों के सहारे बस समेत सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस ऑपरेशन में प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।  

Also Read : Jaipur Earthquake : तीन भूकंप के झटके, डरावनी आवाज और कंपन, देखें वीडियो

गंगा के अवाला अन्य नदियां भी उफान पर

बिजनौर के पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश की वजह से पानी नीचे की और बहने लगा है। इसलिए गंगा नदी के अलावा अन्य सहायक नदियां उफान पर है। जिसके चलते गंगा और नदी किनारे बसे लोगों को बड़ी-बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई गांवों में जलभरवा हो गई है। लोगों को भारी नुकसान हुआ है। घर पानी में डूब गए, आवागमन प्रभावित हुआ, पशुधन को काफी हानि हुई, पशुओं को चारा खिलाने की कमी सहीत कई परेशानियां लोगों के सामने मुंह के बल खड़ी है।  

यूपी के इन 13 जिलों में बाढ़ का कहर

उत्तर प्रदेश में बिजनौर के अलावा आगरा, अलीगढ़, बदांयू, फिरोजाबाद, फर्रूखाबाद, गाजियाबाद, मेरठ, मथुरा, मुजफ्फरनगर, शाहजांहांपुर, सहारनपुर, और शामली में बाढ़ का कहर जारी है। इन जिलों के 358 गांव में 46,830 लोग बाढ से प्रभावित हुए है। वहीं, मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश जिलों में आने वाले कुछ दिनों तक मॉनसून की चेतावनी जारी कर दी है।  

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow