T20 World Cup 2024: BCCI पर पक्षपात के लगे आरोप, T20 विश्व कप से बाहर रूतुराज गायकवाड़, जानें पूरा खेल

अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने ओपनरों में सबसे अधिक रन बनाने वाले गायकवाड़ को टी20 वर्ल्ड कप के लिए सिलेक्ट नहीं किया है। ये फैसला आने के बाद लिजेड श्रीकांत ने बीसीसीआई पर पक्षपता के आरोप उड़ेल दिए है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर गिल की खराब फॉर्म की ओर इशारा किया और चयन समिति पर 'पक्षपात' का आरोप भी लगाया।

मई 2, 2024 - 11:24
 0
T20 World Cup 2024: BCCI पर पक्षपात के लगे आरोप, T20 विश्व कप से बाहर रूतुराज गायकवाड़, जानें पूरा खेल
Ruturaj Gaikwad

IPL 2024: पूर्व क्रिकेटर कृष्णम्माचारी श्रीकांत (Krishnamachari Srikkanth) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) पर पक्षपात के आरोप लगाते हुए, हमला कर दिया है। ये बयान उनका तब सामने आया जब रूतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को सिलेक्शन टीम ने बाहर कर दिया था। बता दें, बीते बुधवार को गायकवाड़ ने अर्धशतक लगाकर विराट कोहली को पछाड़ दिया। और उन्होंने आईपीएल 2024 ऑरेंज कैप की दौड़ में पहले स्थान प र पहुंच गए है। CSK टीम के कप्तान रूतुराज ने 48 गेंदों पर पांच चौकें और दो छक्कों की मदद से 62 रन बनाए है। 

गायकवाड़ ने 10 मैचों में 146.68 की स्ट्राइक रेट से 509 रन के साथ ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे हैं। इसमें उन्होंने एक शतक और चार अर्धशतक लगाए हैं। वहीं, भारतीय ओपनरों में शुभमन गिल (320), रोहित शर्मा (315) और यशस्वी जयसवाल से अधिक रन है। 

चयन समिति ने रूतुराज को किया नजरअंदाज

अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने ओपनरों में सबसे अधिक रन बनाने वाले गायकवाड़ को टी20 वर्ल्ड कप के लिए सिलेक्ट नहीं किया है। ये फैसला आने के बाद लिजेड श्रीकांत ने बीसीसीआई पर पक्षपता के आरोप उड़ेल दिए है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर गिल की खराब फॉर्म की ओर इशारा किया और चयन समिति पर 'पक्षपात' का आरोप भी लगाया।

Also Read: Google Search: भारत में सबसे अधिक बार सर्च किए जाने वाले वर्ड्स, मेरे पास के ब्यूटी पार्लर और भी बहुत कुछ

Krishnamachari Srikkanth

गिर आउट ऑफ फॉर्म में

आगे उन्होंने कहा कि, "शुभमन गिल पूरी तरह से आउट ऑफ फॉर्म में हैं, लेकिन उन्हें टीम में क्यों चुना लिया गया। इसमें कोई संदेह नहीं है कि रुतुराज गायकवाड़ इस जगह के हकदार हैं। उन्होंने 17 पारियों में 500 से अधिक रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक भी बनाया है। मुझे खुशी है कि, गिल चयनकर्ता हैं। अगर वह असफल होते है तो भी उसे मौका मिलता है। टेस्ट, वनडे और टी20 में असफल होने पर भी उसे जगह मिलती है। चयन में बहुत अधिक पक्षपात हो रहा है। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow