Socks Side Effects: रात में मोजे पहनने वाले हो जाए सावधान, इन गंभीर बिमारियों के हो सकते है शिकार

जब कोई भी मनुष्य रात में अगर मोजे पहन कर सोता है, तो उनके लिए ये खबर पढ़ना आवश्यक हैं। अगर आप भी उन लोगों में से एक है, तो जरूर इस बात का ध्यान रखें।

अगस्त 29, 2023 - 11:11
अगस्त 29, 2023 - 21:33
 0
Socks Side Effects: रात में मोजे पहनने वाले हो जाए सावधान, इन गंभीर बिमारियों के हो सकते है शिकार

Socks Side Effects: जब कोई भी मनुष्य रात में अगर मोजे पहन कर सोता है। ये खबर उनके लिए पढ़ना जरूरी हैं। अगर आप भी उन लोगों में से एक है, जो रात के समय मोजे पहन कर सोते है। आज हम इस आर्टिकल में आपको बताने जा रहे हैं कि, रात में मोजे पहन कर सोने से पैरों में और पैर के नाखूनों में एक बड़ा इन्फेक्शन हो सकता हैं। रात में कुछ लोगों की आदत होती है। जैसे ही ऑफिस या फिर बाहर से घुम कर देर रात लौटते है और वैसे ही बिस्तर पर जूते निकालकर मोजे पहने सहीत सो जाते है। लेकिन ये बड़ी बीमारी का संकेत होता है, जिसका अंदाजा आप नहीं लगा पाते हैं।

इंसान अपनी बेहतर नींद के लिए कुछ न कुछ टोटके अपनाता रहता हैं। कभी धीमी लाइट कर देना, सोते समय म्यूजिक सुनना और इसके अलावा शांत माहौल में सोना भी मनुष्य को एक अच्छी नींद देता हैं। वही कुछ लोगों की ऐसी धारणा होती है कि, वह अगर रात में अपने पैरों में मोजे पहनते और मोजे पहन कर ही सो जाते हैं, तभी उनको सुकून की नींद आती है। लेकिन क्या वो लोग जानते है की इस तरह से सोने से उनके लिए कितना खतरनाक होता है। ऐसे में आइए जानते है सिलसिलेवार....

क्या कहते है एक्सपर्ट

एक्सपर्ट का कहना है कि, रात में मोजे पहनकर सोनें से इंसान के स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है। बता दें, केमिस्ट क्लिक के जो फॉर्मेस्टिक अब्बास कनानी  ने एक वेब साइट को इंटरव्यू के दौरान बताया कि, जो लोग ठंडे माहौल में इस्तेमाल किए जाने वाले मोजे को पहन कर सो जाते है, उनके लिए कुछ सकारात्मक प्रभाव के साथ नकारात्मक प्रभाव भी डालते है।

क्या कहती है रिसर्च

रिसर्च में ये बड़ी बात निकलकर आई है कि, रात में मोजे पहनने से नींद लंबी होती है। जिसके चलते रात भर मोजे पहनने से बॉडी के तापमान को कम करने में मदद मिलती है। वही दूसरी तरफ अगर आप टाइट मोजे पहनते है तो इससे शारीरिक बीमारियां भी हो सकती है।

Read More : Stock Market Today Updates: शुरूआत अच्छी, चुनिंदा शेयरों पर लगाए दांव, सावधान निवेशक इस बात का रखे ध्यान

नाखूनों में फंगल का बढ़ जाता है खतरा

नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) के मुताबिक, इंसान के पैरों में फंगल शुरू होना नाखूनों के किनारों से प्रारंभ होता हैं। इसके बाद धीरे धीरे ये पैरों तक पहुंच जाता है। ये फंगल जब फैलने लगता है, तब नाखून को बदरंग, मोटा और टूटने जैसा होने लगता हैं। इसके अलावा फंगल से शरीर में दर्द होना और सूजन भी उत्पन्न होने लगती हैं। अगर आपको ये समस्याएं पैर में मोजे पहनने से हो रही है, तो इस समस्या को नजर अंदाज ना करें तुरंत डॉक्टर से मिले।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow