शिखर धवन का पत्नि आयशा से हुआ तलाक, फैसले के दौरान जज ने कही ये बात

भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन का अपनी पत्नि आयशा से बीते बुधवार को तलाक (Shikhar Dhawan divorce) हो गया है। इसकी मंजूरी दिल्ली के पटियाला कोर्ट के जज हरिश कुमार ने फैसला सुनाया है।

अक्टूबर 5, 2023 - 10:39
 0
शिखर धवन का पत्नि आयशा से हुआ तलाक, फैसले के दौरान जज ने कही ये बात
Shikhar Dhawan Divorce

Shikhar Dhawan Divorce: भारतीय टीम के धुरंधर बल्लेबाज शिखर धवन का अपनी पत्नि आयशा मुखर्जी से फाइनल तलाक हो गया। इससे कही फैंस का दिल भी टूटा, वहीं कई लोगों को खुशी हुई। ये नोबत क्योंकि आई और मामला तलाक तक कैसे पहुंचा। उसके बारें में भी बात करने वाले है। इसके पहले बताते चलते है कि, उनके तलाक को दिल्ली के पटियाला हाउस की एक फैमिली कोर्ट से मंजूरी मिली है। कोर्ट ने कुछ मुख्य आधारों पर यह फैसला लिया है। जिसकी वजह से शिखर और उनकी पत्नि को तलाक दिया गया। 

पत्नि ने मानसिक रूप से किया प्रताड़ित

धवन ने अपनी तलाक याचिक में बताया कि, उनकी पत्नि उन्हें मानसिक तकलीफ से प्रताड़ित करती थी। इन आरोपो के लिए उनकी बीवी के पास कोई जवाब नही थी। अदालत ने याचिकार्ता धवन के आरोपो को ध्यान में रखते हुए और उनको सही मानते हुए दोनों को हमेशा के लिए अलग रखने के लिए मंजूरी दे दी। बता दें, आयशा धवन को अपने इकलौते बेटे जोरावर से सालों तक अलग रहने के लिए मजबूर कर दिया था। साथ ही उनकों मानसिक पीड़ा भी देती रही। इससे परेशान होकर शिखर ने तलाक याचिका दायर की थी। 

 शिखर धवन और पत्नि आयशा

बेटे की कस्टडी किसके पास

कोर्ट ने अपने फैसले में बेटे जोरावर की कस्टडी को लेकर कोई खास बात नही कही। लेकिन जज हरिश कुमार ने कस्टडी का आदेश जारी करते हुए कहा कि, धनव अपने बेटे से कभी भी मिल सकते है। इसके अलावा वह उससे वीडियो कॉल पर भी बातचीत कर सकते है। वहीं कोर्ट ने कहा कि, स्कूल के अवकाश के दौरान आधा समय धवन के परिवार के साथ बिताने दें। आगे कोर्ट ने कहा कि, शिखर धवन एक नागरिक और जिम्मेदार पिता है, जो अपना समय बेटे के साथ बिताने का अधिकार रखते है। 

Also Read: लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, इस महिने बढ़कर मिलेंगी राशि, साथ ही 50 प्रतिशत होगी भर्ती

धवन और बेटा जोरावर

शिखर धवन और आयशा को कैसे हुआ प्यार

क्रिकेटर शिखर धवन ने आयशा को पहली बार गेंदबाज हरभजन सिंह की फेसबुक फ्रेंडलिस्ट में देखा था। उनकी तस्वीर देखते ही धवन को मोहब्बत हो गई। कुछ दिन बाद शिखर ने आयशा को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। इसके बाद दोनों की रिलेशनशिप शुरू हो गई। गौरतलब है कि, शिखर से आयशा करीब 10 साल बड़ी है। दोनों ने साथ में लंबा समय बिताने के बाद साल 2012 में शादी कर ली थी। यह आयशा की धवन के साथ दूसरी शादी थी।  

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow