भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़ी बुरी खबर, इंडिया टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी का निधन

महानतम स्पिनर बिशन सिंह बेदी का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। 77 वर्षीय बिशन सिंह 1970 के दशक में देश के चार स्पिनरों में गिने जाते थे, जिनमें प्रसन्ना, राघवन, चंद्रशेखर और बेदी नाम शामिल था। उनका जन्म अमृतसर में 25 सितंबर 1946 को हुआ था।

अक्टूबर 23, 2023 - 17:55
 0
भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़ी बुरी खबर, इंडिया टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी का निधन
स्पिनर बिशन सिंह बेदी

इंडिया टीम वर्ल्ड कप 2023 का टूर्नामेंट 5 खेल चुकी है। खुशी की बात यह है कि, ये सभी मैच उन्होंने जीते है। इसी बीच सोमवार को भारतीय टीम के लिए एक बड़ी दुख की खबर सामने आई है। पूर्व कप्तान और बाएं हाथ के महानतम स्पिनर बिशन सिंह बेदी का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। 77 वर्षीय बिशन सिंह 1970 के दशक में देश के चार स्पिनरों में गिने जाते थे, जिनमें प्रसन्ना, राघवन, चंद्रशेखर और बेदी नाम शामिल था। उनका जन्म अमृतसर में 25 सितंबर 1946 को हुआ था। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 1966 से 1979 तक टेस्ट क्रिकेट मैच खेले। बता दें, उनका निधन उस समय हुआ है, जब वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी भारत कर रहा है। 

67 टेस्ट मैचों में चटकाएं इतने विकेट

बिशन सिंह ने कुल 67 टेस्ट मैच खेलें। इनमें से 22 टेस्ट मैचों में कप्तानी भी की थी। उन्होंने टेस्ट मैचों में कुल 266 विकेट चटकाएं, वही 1560 विकेटों के साथ अपना प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर खत्म किया था। उनका एक बेटा अंगद और एक बेटी नेहा है। उनकी पत्नि का नाम अंजू है। वह राष्ट्रीय चयनकर्ता के साथ मनिंदर सिंह, मुरली और कार्तिक जैसे कई स्पिनरों के गुरू भी थे।  

Also Read: सियाचिन की उंचाई पर अग्निवीर ने गंवाई जान, बर्फ में चुपचाप रहने के लिए बजेगा बिगुल

बेदी ने किए ये कारनामें

बिशन सिंह बेदी ने पारी में 14 बार पांच विकेट चटकाएं। इसके अलावा मैच में एक बार 10 विकेट लेने का कारनामा किया था। वह 1990 में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड दौरे के दौरान कुछ वक्त के लिए इंडिया क्रिकेट टीम के मैनेजर भी रहे थे। उन्हेेने अपने करियर में 67 टेस्ट मैच खेले थे। इनमें 266 विकेट लिए। 10 वनडे मैच खेले इनमें 7 विकेट झटके और फर्स्ट क्लास मैच 370 खेले। इनमें 1560 विकेट चटकाएं थे।

इसके अलावा उनका इंटरनेशनल क्रिकेट करियर करीब 12 साल का रहा था। उन्होंने करियर की शुरूआत पंजाब से की थी। भारतीय टीम के अलावा भी वह दिल्ली की रणजी टीम के साथ बिताया करते थे। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता (उस समय कलकत्ता) टेस्ट मैच से किया था।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow