PUBG Lovestory : पाकिस्तानी महिला नेपाल के रास्ते से आकर भारत के लड़के से रचाई शादी, चार मोबाइल, हुई FIR और उठ रहे कई सवाल

पाकिस्तानी महिला के लिए गिफ्ट भी ला रहे है। फिलहाल वह लड़के के घर पर ही रह रहे है। किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नही हो रही है। क्या उठ रहे प्रश्न उसके पहले जानते है। पाकिस्तान से आने के लिए क्या-क्या करना पड़?

जुलाई 15, 2023 - 12:53
अगस्त 10, 2023 - 10:13
 0
PUBG Lovestory : पाकिस्तानी महिला नेपाल के रास्ते से आकर भारत के लड़के से रचाई शादी, चार मोबाइल, हुई FIR और उठ रहे कई सवाल
Sachin Meena and Seema Haider

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक पाकिस्तानी महिला प्रेम में इतनी पागल हो गई। वह अपना देश छोड़कर चार बच्चों के साथ भारतीय लड़के के साथ रहने आ गई है। इतना ही नही दो महीने तक बिना किसी को बताए ग्रेटर नोएडा के एक कमरे के किराए का लेकर साथ भी रहे है। एफआईआर कॉपी (FIR copy) सामने आने के बाद से यह मामला लगातार मीडिया में सुर्खियां बटोर रहा है। फिलहाल दोनो प्रेमी जमानत पर बाहर है। लेकिन अभी भी कई सवाल मुंंहबाय खड़े है।

गौरतलब है कि, दोनों को लड़के के परिजनों से प्यार मिल रहा है। इतना ही नहीं महिला को देखने के लिए दूसरे राज्यों के लोग भी देखने आ रहे है और पाकिस्तानी महिला के लिए गिफ्ट भी ला रहे है। फिलहाल वह लड़के के घर पर ही रह रहे है। किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नही हो रही है। क्या उठ रहे प्रश्न उसके पहले जानते है। पाकिस्तान से आने के लिए क्या-क्या करना पड़?

अवैध ढंग से घुसी भारत में 

हैरान करने की बात यह है कि, पाकिस्तानी महिला अपना वतन छोड़कर अपने सभी बच्चों के साथ प्रेमी के साथ रहने आई है। प्रेम इतना गहरा है कि, उन्होंने किसी की परवाह करते हुए अवैध रूप से भारत में घुस गई। 

एफआईआर के मुताबिक, भारत का वीजा न मिलने के कारण उसने नेपाल का वीजा लिया। उसके बाद महिला 10 मार्च 2023 को शारजहां से होते हुए नेपाल पहुंची। वहीं पर भारतीय लड़का भी उससे मिलने पहुंचा। दोनों ने मिलने के बाद काठमांडू के न्यू विनायक होटल में सात दिनों के लिए कमरा किराये से लिया। सात दिनों के बाद दोनों अपने-अपने वतन वापस लौट आए। 

इसके तकरीबन दो महीने बीतने के बात सीमा ने एक बार फिर से नेपाल का टूरिस्ट वीजा के लिए अप्लाई किया। लेकिन इस बार वह अकेली नही आई थी। अपने साथ चार बच्चों को भी लेकर आई थी। 13 जुलाई की रात पाकिस्तानी महिला दिल्ली के यमुना एक्सप्रेस-वे पर फलैदा पर उतर गई। जहां पर भारतीय लड़का उसका पहले से ही इंतराज कर रहा था। इस पूरे घटनाक्रम में दोनों एक-दूसरे के संपर्क में थे। 

महिला के पास से ये सामना किया बरामद

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया था। उस दौरान उनके पास से 4 मोबाइल, 2 वीडियो कैसेट, 1 परिवार रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, 1 टूटा फोन, 1 मैरिज रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, 4 जन्म प्रमाण पत्र, 3 आधार कार्ड, 5 वैक्सीन कार्ड, 6 पासपोर्ट, एक गर्वमेंट ऑफ पाकिस्तान नेशनल डाटाबेस एंड रजिस्ट्रेशन अथॉर्टी मिनिस्ट्री ऑफ इंटीरियर सूची और एक बस टिकट, जो पोखरा काठमांडू से दिल्ली तक की थी। 

क्या है सवाल

  • मीडिया को इंटरव्यू देने के दौरान महिला बिल्कुल भी घबरा रही है।
  • वो बताती है कि, पढ़ी लिखी नही है। लेकिन इंग्लिश के कई शब्द बोलती है।
  • हिंदी भाषा भी बहुत अच्छी बोलती है।
  • एक भी उर्दू का शब्द नही बोलती।
  • अवैध तरीके से आखिर क्यों आई।
  • उसके पास चार मोबाइल कैसे आए और कहां से आए।
  • जब भी किसी से बात करती है, उस दौरान डर बिल्कुल भी नहीं दिखाई देता हैं। 

इन सभी सवालों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि, क्या महिला ने पहले से ही इसकी ट्रेनिंग ली है। या फिर पाकिस्तान कोई बड़ी घटना को अंजान देने की फिराक में तो नहीं है। 

भारतीय लड़का और पाकिस्तानी महिला में कैसे हुआ प्यार

एफआईआर के मुताबिक, भारत के ग्रेडर नोएडा के रबूपुरा का निवासी सचिन मीणा है। वहीं, पाकिस्तानी सीमा हैदर है। दोनों की पहली मुलाकात साल 2019 में पबजी खेलने के दौरान हुई थी। फिर दोनों के बीच प्यार पनपता गया। गहरा प्रेम होने के कारण दोनों ने जीवनभर साथ में बिताने का फैसाल लिया। फिलहाल दोनों परिजनों के साथ ही रहते है। उनसे मिलने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे है। 

इन धाराओं में है मुकदमा दर्ज

सचिन मीणा, सीमा हैदर और लड़के के पिता नेत्रपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। जो विदेशी अधिनियम 1946 की धारा 14 और भारतीय दंड सहिता (IPC) की धारा 120बी के तहत केस दर्ज है। हालांकि, दोनों को जमानत 7 जुलाई को मिल गई है। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow