Delhi News: दिल्ली के इन इलाकों में देश विरोधी नारे लिखें मिलें, पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही

G-20 सम्मेलन के बीच के बड़ी खबर आई है,जो की खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस और देश विरोधी की एक्टिविटी है। SFJ से जुड़े कई लोगों ने दिल्ली के मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर विरोधी नारे लिख दिए गए है।

अगस्त 27, 2023 - 13:21
अगस्त 27, 2023 - 13:57
 0
Delhi News: दिल्ली के इन इलाकों में देश विरोधी नारे लिखें मिलें, पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही

G20 सम्मेलन के बीच से एक बड़ी खबर आई है। खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस और देश विरोधी जैसे नारें लिखने की बात ही है। SFJ से जुड़े कई लोगों ने दिल्ली के मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर विरोधी नारे लिख दिए गए है। बता दें, इस घटना के बाद sfj के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी किया है। वीडियो के जरिए वो आतंकी अपना एक प्रोपेगेंडा फैलाने की कोशिश कर रहा है।

सिख फॉर जस्टिस के लोगों ने मेट्रो की दीवारों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिख दिए है। इसके साथ ही पंजाब भारत का हिस्सा नहीं है ये भी लिख दिया है। बता दें, इस प्रकार के नारे खालिस्तानियों ने दिल्ली के इन इलाकों में लिखे है। इसमें उद्योग नगर, शिवाजी पार्कजेड मदीपुरा, महाराजा सूरजमल स्टेडियम, नाग लोई मेट्रो आदि स्टेशन शामिल है। इस घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली। वैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी जगहों पर पुलिस ने जाकर उन नारो को हटाया। इसके अलावा मेट्रो पुलिस ने इस प्रकार की घटना पर मुकदमा दर्ज करने की बात कही है। 

क्या है SFJ

इसकी शुरुआत अमेरिका में साल 2007 में हुई थी। इस संगठन का मुख्य उद्देश्य पंजाब में अलग खालिस्तान बनाने का है। Sfj का लीडर गुरपतवंत सिंह ने अमेरिका में वकील और पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली हैं। सिंह लगातार सुर्खियों में बना रहा रहता है। उसने गणतंत्र दिवस के दिन भी हिंसा की धमकी दी थी। एसएफजे ने 2020 रेफरेंडम का आयोजन किया था। जिसमें उन्होंने सभी सिख लोगों को पंजाब में एक अलग से खालिस्तान बनाने के की बात कही थी।

भारत में लगा प्रतिबंध

दरअसल, 2019 में केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से सिख फॉर जस्टिस के उपर बेन लगाया गया था। मंत्रालय का कहना था की ये भारत के लाखों लोगों को भड़काने की कोशिश का रहे हैं। दुनिया के कई देशों में वो खालिस्तान बनाने जैसे भ्रामक खबरे फैला रहे हैं

Read More : कल लॉन्च होंगे Jio और Vivo के धांशू स्मार्टफोन, प्राइस हुई लीक

गुरपतवंत सिंह पन्नू है कौन

जानकारी के मुताबिक आपको बता दें sfj का खास व्यक्ति गुरपतवंत सिंह पन्नू खानकोट का  रहने वाला हैं। पन्नू ने पंजाब यूनिवर्सिटी से अपनी लॉ की पढ़ाई की हैं। यहां से पढ़ने के बाद वह विदेश चला गया था, तब से लेकर अबतक वह कनाडा और अमेरिका में ही रह रहा है। अमेरिका में रह कर वो खालिस्तान बनाने के सूचना को फेला रहा है। पन्नू ने ही सिख फॉर जस्टिस संगठन बनाया हैं। लगातार सोशल मीडिया पर वो अलगाववादी बाते करता रहता हैं। साथ ही भारत के खिलाफ जहर जैसी बातेंं करता रहता है। बता दें 2019 में भारत में एसएफजे( सिख फॉर जस्टिस) पर प्रतिबंध लगा दिया था।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow