बम और गोलीबारी का वीडियो लाइव, BJP नेता पर हमला, यहां देखें

सोशल मीडिया पर इस हमले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा रहा है कि, अज्ञात लोग भाजपा नेता प्रियांगु पांडे की कार पर गोलिया बरसा रहे है। हमलावरों ने कार पर लगभग 6 राउंड गोलियां चलाई है। इससे कार का शीशा टूटकर ड्राइवर को गोली लगी है। वहीं, प्रियांगु भी इस हमले का शिकार हो जाता है।

अगस्त 28, 2024 - 14:05
 0
बम और गोलीबारी का वीडियो लाइव, BJP नेता पर हमला, यहां देखें
बीजेपी नेता की कार पर फायरिंग

Kolkata News: बंगाल में डॉक्टर से रेप और हत्या का मामला दिनों दिन उग्र होते हुए नजर आ रहा है। राज्य सरकार के विरोध में छात्रों के नबन्ना अभियान प्रोटेस्ट पर पुलिस के बलप्रयोग के विरोध में बुधवार (आज) बीजेपी ने 12 घंटे का बंगाल बंद किया है। इस दौरान एक स्थानीय बीजेपी नेता पर हमला किया गया है। कई राउड फायरिंग की गई। जिसमें दो लोग घायल हुए है। 

कौन है बीजेपी नेता

सोशल मीडिया पर इस हमले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा रहा है कि, अज्ञात लोग भाजपा नेता प्रियांगु पांडे की कार पर गोलिया बरसा रहे है। हमलावरों ने कार पर लगभग 6 राउंड गोलियां चलाई है। इससे कार का शीशा टूटकर ड्राइवर को गोली लगी है। वहीं, प्रियांगु भी इस हमले का शिकार हो जाता है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

Also Read: MP News: मध्य प्रदेश के तीन टीचरों को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार, केंद्र सरकार ने जारी की सूची

TMC के गुंडों ने की फायरिंग

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने हमले के बाद कहा कि, TMC के गुंडे ने भाजपा नेता के वाहन पर गोलियां चलाई। जिसमें कार के ड्राइवर को गोली लगी है। इस हमले के माध्यम से सीएम ममता बनर्जी और टीएमसी के नेता बीजेपी को सड़कों से हटाने की कोशिश कर रही है। हमरे द्वारा बंद रहा सफल रहा और लोग दिल से स्वागत कर रहे है। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow