आग की लपटों में सुलग रहा मणिपुर, PM Modi को कांग्रेस नेता ने लिखा लेटर

मणिपुर की जनता पिछले 16 महीनों से मदद के लिए तरस रहे हैं। वे दावा कर रहे है कि, एक बार पीएम मोदी मणिपुर का दौरा करेंगे तो राज्य में शांति और सामान्य स्थिति बहाल हो सकती है। मेघचंद्र सिंह ने PM Modi से आग्रह किया है कि,

सितम्बर 14, 2024 - 13:44
सितम्बर 14, 2024 - 13:46
 0
आग की लपटों में सुलग रहा मणिपुर, PM Modi को कांग्रेस नेता ने लिखा लेटर
Manipur News

Manipur violence news: राज्य में बीते 16 सालों से अशांति का माहौल बना हुआ है। इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मेघचंद्र सिंह ने बीते शुक्रवार (13 सितंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेटर लिखा। जिसमे उन्होंने मणिपुर के बिगड़े हालात के मद्देनजर प्रदेश का दौरा करने की मांग की है।

आगे उन्होंने कहा कि, मणिपुर की जनता पिछले 16 महीनों से मदद के लिए तरस रहे हैं। वे दावा कर रहे है कि, एक बार पीएम मोदी मणिपुर का दौरा करेंगे तो राज्य में शांति और सामान्य स्थिति बहाल हो सकती है। मेघचंद्र सिंह ने PM Modi से आग्रह किया है कि, वह एक बार मणिपुर का दौरा करें और लोगों की मदद के लिए कदम उठाएं।

बेबसी की आवाज

लेटर में मेघचंद्र सिंह ने आगे कहा कि, "मैं मणिपुर की जनता की ओर से और राज्य से भारत के एक नागरिक होने के नाते, आपको अपने प्रदेश, मणिपुर में आपकी यात्रा के लिए आमंत्रण भेज रहा हूं, मेरे राज्य में 3 मई 2023 से उथल-पुथल मचा हुआ है। इस वजह से अपनी बेबसी की बात रखने के लिए प्रदेश के लोग मणिपुर में आपकी उपस्थिति का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।"

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मेघचंद्र 

संपूर्ण प्रदेश अराजकता का माहौल

प्रदेश अध्यक्ष ने आगे लिखा "जैसा कि आप भी जानते है प्रदेश में किस तरह से उथल-पुथल मची हुई है। लगभग एक लाख मानव आबादी वाले पूरे राज्य को बर्बाद कर दिया है। लोग दूसरी जगह रहने को बजबूर है और कई लोग बेघर हो गए हैं। हिंसा की वजह से पूरा राज्य अराजकता में है। वहीं, 1 सितंबर, 2024 से नागरिकों पर अत्याधुनिक ड्रोन, RPG और मिसाइलों का उपयोग करके हवाई बमबारी की जा रही है। इस कारण मणिपुर के लोगों के बीच अभूतपूर्व दर्द, आघात, भय और अशांति को और बढ़ा दिया है।"

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow