IMD Alert: बारिश ने बरपाया कहर, आफत में इंसान और जानवर, जमीन खिसकने से 25 लोगों की मौत

गुजरात (Gujarat) के जूनागढ़ शहर में भारी बारिश (Heavy rain) की वजह से लगातार हालात बिगड़ते जा रहे है। शहर कुछ इलाकों दोलतपुर, राज लक्ष्मी पार्क, सहलपुर और कालवा नदी में जलस्तर बढ़ने लगा गया है।

जुलाई 22, 2023 - 20:18
 0
IMD Alert: बारिश ने बरपाया कहर, आफत में इंसान और जानवर, जमीन खिसकने से 25 लोगों की मौत

देश के कई इलाकों में भारी बारिश लगातार हो रही है। गुजरात और महाराष्ट्र में कई घंटों की बारिश ने आफत मचा दी है। इंसना के साथ भैंसे भी पानी में बह रही है। वहीं, गाड़ियां बारिश के पानी में खिलौनों की तरह बहती जा रही है। सड़कों पर पानी का सैलाब आ गया है। महज तीन घंटें की भारी बारिश ने कई लोगों को बेघर कर दिया है। इसके अलावा लोगों को कई मुश्किलों को सामना भी करना पड़ रहा है। 

गुजरात के जूनागढ़ शहर में भारी बारिश की वजह से लगातार हालात बिगड़ते जा रहे है। शहर कुछ इलाकों दोलतपुर, राज लक्ष्मी पार्क, सहलपुर और कालवा नदी में जलस्तर बढ़ने लगा गया है। सड़के पानी से भर गई है। वहीं, जूनागढ़ के चिड़िया घर में बारिश का पानी का भराव होने लग गया है। इससे प्रशासन के चुनौती खड़ी हो गई है कि, जानवरों को कैसे बचाया जाए। 

1983 के बाद पहली बारिश हुई ऐसी

जूनागढ़ के एसपी ने लोगों से अपील की है कि, सभी लोगों अपने-अपने घरों से बाहर न निकले। कुछ ही घंटों की बारिश ने कहर मचा दिया है। यहां पर 1983 के बाद से ऐसी बारिश हुई है। शहर में बनी बेसमेंट पार्किग भरने लग गया है। पानी का बहाव इतना तेज है कि, गाड़ियां खिलौनें की तरह बहने लग गई है। शहर के पॉश इलाके में भैंस भी फंस गई है। 

सड़कों पर तूफानी सैलाब

गुजरात के अमरेली शहर में भी भारी बारिश के कारण लोगों के हालात खराब होते जा रहे है। शहर के लिलाय में अचानक बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। बीच बाजार में नदी जैसे हालात बन गए है और सड़कों पर पानी का सैलाब आ गया है। एक युवक गैस सिलेंडर लेकर रोड क्रास कर रहा था। अचानक पानी का बहाव तेज होने के कारण वह बह गया। 

द्वारका की गलियां पानी-पानी

राज्य के द्वारका की गलियां पानी से भर गई है। बाजार इलाके में पानी दो से तीन फूट तक गया है। वहीं, नवसारी में सुबह 10 से 12 बजे तक मूसलाधार बारिश के कारण 9 इंच बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा विजलपोर के कई इलाके जलमन्ग हो गए है। चारो तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। आने जाने वाले रास्तों पर पानी भर गया है। इससे आवागमन प्रभावित हुआ है। जुनाथाना इलाके के एक गैस एजेंसी का गेट पानी के बहाव के कारण खुल गया है। गैस सिलेडर पानी में गुब्बारे की तरह तैरने लग गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

रेस्क्यू की 40 टीमें मौके पर मौजूद

नवसारी के कलेक्टर अमित प्रकाश यादन के मुताबिक, नवसारी में सुबह 8 बजे से 12 बजे तक पानी इतना बरस गया कि, शहर के कई हिस्से पानी से जलन्ग हो गए है। लगभग सभी जगहों से पानी निकल गया। लेकिन निचले इलाकों में अभी भी पानी भरा हुआ है। हमारी रेस्क्यू की 40 टीमें मौके पर मौजूद है। एक व्यक्ति के लापता होने की खबर है। हमारी टीम उसकी तलश कर रही है। 

Also Read : Manipur news viral video: मणिपुर में नग्न अवस्था में घुमाने के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, पूर्व सैनिक की पत्नि को किया निर्वस्त्र

महाराष्ट्र में जमीन खिसकने से 25 लोगों की मौत

राज्य के रायगढ़ में जमीन खिसक गई है। इसकी वजह से घर के घर मलबे में दब गए है। इस हादसे में 25 लोगों के मरने की खबर है। मुंबई के कई इलाकों में बारिश ने कहर मचा दिया है। बीते शुक्रवार से यहां पर बारिश करीब-करीब थम ही गई थी। लेकिन आज शुबह से ही एक बार फिर से भारी बारिश शुरू हो गई है। शहर के बांद्रा, कुरला, अंधेरी सहीत कई इलाकों में पानी जमा हो गया है। कुछ जगहों पर लोगों के घरों में पानी घुस गया है। 

45 लोग बाढ़ में फंस गए

महाराष्ट्र के पूर्वी इलाके यवतमाल जिले की तहसील महागांव के एक गांव के 45 लोग बाढ़ में फंस गए है। इनको रेस्क्यू करने के लिए एनडीआरएफ की टीमें जुटी हुई है। इनके अलावा भारतीय वायु सेना के दो हेलीकॉप्टर भी इनको निकाले में लगे हुए है।  पूर्व उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि, महागांव तहसील के आनंदनगर गांव के 45 लोग बाढ़ में फंसे हुए है। 

मेडिकल कॉलेज पानी में डूबा

प्रदेश के अकोला में 24 घंटे के दौरान भारी बारिश हुई। इसके चलते नदी नाले उफान पर है। शहर के निचले हिस्सों के घरों में पानी भर गया है। वहीं, शासकीय मेडिकल कॉलेज के परिसर में भा पानी घुस गया है। इसके कारण मरीज के परिजनों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नही इलाके की कई पुलिस चौंकिया पानी की चपेट में आ गई हैं। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow