CM शिवराज ने 36 लाख महिलाओं के खातों में 219 करोड़ की राशि की ट्रांसफर, साथ 14 हजार निर्माण कार्यों के किए लोकार्पण  

एलपीजी सिलेंडर के लिए प्रदेश की 36 लाख महिलाओं के खातों में 219 करोड़ रूपये की राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की। उसके बाद उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि, भोपाल की पहचान बर्रूकट भोपाली की है।

अक्टूबर 6, 2023 - 15:47
 0
CM शिवराज ने 36 लाख महिलाओं के खातों में 219 करोड़ की राशि की ट्रांसफर, साथ 14 हजार निर्माण कार्यों के किए लोकार्पण  
CM Shivraj

Madhya Pradesh News: एमपी विधानसभा इलेक्शन को अब ज्यादा दिन नही बचे है। इसी के चलते प्रदेश में इसी हफ्तें या फिर अगले सप्ताह के शुरूआत में आचार संहिता की घोषाणा हो सकती है। इसके लागू होने से पहले आज (शुक्रवार) राज्य मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दो बड़े कार्यक्रम किए। इन कार्यक्रमों में 53 हजार करोड़ रूपये के 12 हजार से अधिक लोकार्पण और दो हजार निर्माण कार्यों के भूमिपूजन किए। साथ ही 36 लाख महिलाओं के अकाउंट में 219 करोड़ रूपये की राशि भी ट्रांसफर की। 

भोपाल की पहचान बर्रुकट भोपाली

भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर से सीएम शिवराज ने एलपीजी सिलेंडर के लिए प्रदेश की 36 लाख महिलाओं के खातों में 219 करोड़ रूपये की राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की। उसके बाद उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि, भोपाल की पहचान बर्रूकट भोपाली की है। आज भोपाल कोई नया रास्त दिखा सकता है, वह हमारे आलोक शर्मा ही है। भोपाल के मूल निवासी केवल भोपाली है, बाकि तो सब ब्याज हैं। अपना चौक, अपना सराफा ये सब पुराना भोपाल कहलाता है।   

कांग्रसे सरकार पर किया हमला

उन्होंने कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कहा कि, जब कमललाथ की सरकार थी तो उन्होंने मंदिरों को एक पैसा देने से मना कर दिया था। कहा के वो काम हमारा नही है। कही कही लोग कह रहे है कि, सीएम को क्या हो गया है। वो पुल, सड़क, पुलिया अस्पताल और स्कूल बनाने के बजाए देवी-देवताओं के लोक स्मारक बना रहे हैं।

Also Read: Leo Trailer Release in Hindi: थलपति विजय फिल्म लियो का ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर बवाल, अपशब्द का किया इस्तेमाल

लेकिन मैं कहता हूं स्कूल-कॉलेज, सड़क और अस्पताल बनाना तो हमारा काम है। इसके अलावा धर्म और संस्कृति को बढ़ावा देना भी सरकार का काम है। वही उन्होंने महाकाल की तर्ज पर भोपाल में गुफाएं और मंदिर लोक बनाने की बात कही है। इसके साथ 35 करोड़ रूपए से संत निवास बनेगा। 

मामा के पास पैसे की कोई कमी नहीं

शिवराज ने आलोक शर्मा से कहा कि, आप रूपरेखा बनाकर आगे बढ़ो, क्योंकि शिवराज मामा के पास पैसे की कमी नहीं हैं। भौतिकता में हिंदुत्व ही दिग्दर्शन कराएगा और हिंदुत्व में विश्व कल्याण की भावना है। अभी में केवल सावन महीने में पैसे डाल रहा हूं। मेरी बहनों बहुत पैसे लगते है, केवल सावन महीने में ही 219 करोड़ लग गए है। तुम्हारा भाई अभी जिंदा है। आप सिलेंडर भरवाएं 450 रूपये से अधिक जितना पैसा लगता है। उसके बाद का पैसा मामा आपके खातें में डालेगा। 

Also Read: मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत इन 5 राज्यों में जल्द होंगे चुनाव, मौजूदा सरकारों का कब से हो रहा कार्यकाल समाप्त

सांसद था तो शॉल-श्रीफल और दाल-बाफले से भव्य स्वागत

रविंद्र भवन में शिवराज ने कहा कि, प्रदेश के लिए ये बड़ा ही अद्भुत पल है। आज दिन एक इतिहास बनने जा रहा है। 6 अक्टूबर की ये तारीख स्वर्णीम अक्षरों में लिखी जाएंगी। दोपहर 12 बजे 53 करोड़ रूपए के लागत से 14375 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कर रहा हूं। एक पहला जमाना था, तब लोग मुरम और गिट्टी के रोड़ के लिए तरस जाते थे। जब मैं सांसद था, उस समय सांसद निधि से गांवों में 25 हजार की मुरम डलवाता था तो गांव वाले शॉल-श्रीफल और दाल-बाफले से मेरा भव्य स्वागत करते थे। आज वह युग नही रहा ये नया युग है। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow