Big Boss OTT Season 2 : कौन है एल्विश यादव, कैसे बने विनर, टूटा अभिषेक का सपना

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में एल्विश यादव ने इतिहास रच दिया है। एल्विश बन चुके है बिग बॉस के विनर। सलमान खान के इस शो में एल्विश ने वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी.

अगस्त 15, 2023 - 11:46
अगस्त 15, 2023 - 17:42
 0
Big Boss OTT Season 2 : कौन है एल्विश यादव, कैसे बने विनर, टूटा अभिषेक का सपना

Big Boss OTT Season 2 : बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में एल्विश यादव ने इतिहास रच दिया है। एल्विश बन चुके है बिग बॉस के विनर। सलमान खान के इस शो में एल्विश ने वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी, लेकिन शो में उनका हरियाणवी एटीट्यूड कमाल कर गया। एल्विश ने बड़े बड़े दिग्गज एक्टर्स को पीछे छोड़ दिया। इस शो में ऐसा पहली बार हुआ है कि वाइल्ड कार्ड एंट्री वाले कंटेस्टेंट ने ट्रॉफी को जीता है। हम आपको बताने जा रहे है कि कैसे एल्विश के दीवाने फैंस बने।एल्विश यादव महज 24 साल के  है। वो एक युट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर है। 2016 में एल्विश ने अपनी यूटबर की जर्नी की शुरुआत की थी।  तब से लेकर आज तक सोशल मीडिया की जान बन गए है।

एल्विश की बायोग्राफी 

एल्विश के यूट्यूब पर 3 चैनल भी है और इन सभी चैनल पर उनके मिलियन फॉलोवर्स है। इन चैनल पर वो अपनी छोटी छोटी वीडियो पोस्ट करते थे। और इंस्टाग्राम पर उनके सबसे ज्यादा फॉलोवर्स है। सोशल मीडिया से उनकी 7 से 8 लाख तक कमाई होती है। इसके अलावा वो एक बिजनेस मेन भी है, जिससे वो अच्छी कमाई करते है। एल्विश यादव एक एनजीओ भी चलाते है। और कपड़ो की शॉप भी है जिसका नाम systumm_clothing है। इससे भी उनकी भरी रकम मिलती है। एल्विश एक लेविश लाइफ जीते है। उनके पास कई महंगी गाडियां भी है।

एल्विश की बिग बॉस में जर्नी

एल्विश की सादगी ने फैंस के दिलों में अपना रंग जमा दिया था। फैंस ने उन्हें खूब प्यार दिया था। बिग बॉस के शो में एल्विश ने काफी अच्छे से गेम को खेला और अब खिलाड़ियों में से हमेशा आगे रहे है। अपने फ्रेंड्स को जिताने के लिए वो खुद हारने के लिए भी तैयार थे। उनके इस व्यवहार की वजह से सलमान खान और पूजा भट्ट भी फैन हो गए थे।

अभिषेक यादव की बायोग्राफी 

अब आपको बिग बॉस के पहले रनर अप अभिषेक मल्हान के बारे में बताते है। ये बिग बॉस के एक दमदार खिलाड़ी थे। अभिषेक के एज 26 साल के है।वो दिल्ली के रहने वाले है। पेशे से वो एक युटबर और म्यूजिशियन भी है। सोशल मीडिया पर उनको "फुकरा इंसान" के नाम से जाना जाता है। अभिषेक ने कॉमर्स से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है, लेकिन उनकी रुचि सोशल मीडिया की तरफ ज्यादा रही। पढ़ाई में ज्यादा रुचि नहीं होने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर बने। सोशल मीडिया पर उनके करियर की शुरुआत साल 2019 में हुई थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक यूट्यूब पेज बनाया जिसका नाम उन्होंने फुकरा इंसान रखा।

अभिषेक यादव को मिस्टर बिस्ट के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने करीब 12 से 15 म्यूजिक वीडियो बनाए है।उनका पूरा परिवार ब्लॉगर है। उनके बड़े भाई निश्चय मल्हान भी एक बड़े यूट्यूबर है। ये भी सोशल मीडिया पर फेमस है। बिग बॉस में उनके भाई ने अभिषेक ने जाने को बोला और विनर बनने का विश्वास दिलाया, लेकिन अभिषेक इस सपने को पूरा नहीं कर पाए।

Read More : Dream Girl 2 : फिर से लोगों को हंसाएगी ड्रीम गर्ल, आयुष्मान गिराएगा बिजलियां

अभिषेक की बिग बॉस में जर्नी

बिग बॉस में उनकी जर्नी काफी खास रही है। हर हफ्ते में उन्होंने अपनी अच्छी पकड़ मजबूत की थी। अभिषेक सारे कंटेस्टेंट से लड़ जाते थे। जिनमें पूजा भट्ट भी एक है। इसके बाद उनकी दोस्ती मनीषा और एल्विश यादव से हुई। अभिषेक अब नेशनल क्रश भी बन चुके हैं, हालांकि वो बिग बॉस के बनते बनते रह गए। हारने की वजह उनका ओवर कॉन्फिडेंट था, क्योंकि उन्होंने शो के आखिरी हफ्तों में ऐलान कर दिया था कि वो ही जितने के लायक है। इसी ओवर कॉन्फिडेंट की वजह से लोगों में निराशा देखने को मिली। उनकी ये गलती उन पर भारी पड़ी और वो हार गए। ये सपना उनका अब एक तरफ से सपना ही रह गया।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow