नींद की कमी से होती है अनेकों समस्याएं, इस तरह करें दूर

नींद क महत्व हम सब जानते है। नींद का पर्याप्त होना बेहद जरुरी है। दिन की सारी गतिविधियां हमारी नींद पर निर्भर होती है। नींद पर्याप्त न होने की वजह से हमें कई सारी दिक्कतें हो सकती है।

मार्च 13, 2024 - 16:44
 0
नींद की कमी से होती है अनेकों समस्याएं, इस तरह करें दूर

नींद क महत्व हम सब जानते है। नींद(Sleep) का पर्याप्त होना बेहद जरुरी है। दिन की सारी गतिविधियां हमारी नींद पर निर्भर होती है। नींद पर्याप्त न होने की वजह से हमें कई सारी दिक्कतें हो सकती है। इससे हमारी लाइफस्टाइल(Lifestyles) ख़राब हो सकती है। बेहतर नींद ना होने से इसका सीधा प्रभाव हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ पर होता है। आज इस आर्टिकल में हम जानते है कि नींद की कमी से क्या-क्या समस्याएं हो सकती है। 

तनाव और चिंता: तनाव और चिंता नींद को प्रभावित कर सकते हैं। अमूमन नीदं की कमी से हमारा मानसिक तनाव बढ़ जाता है। हमारी सोचने की क्षमता कम हो जाती है। बेवजह गुस्सा आने लग जाता है। 

अस्वस्थ खानपान: अनियमित और अस्वस्थ खानपान भी नींद की कमी का कारण बन सकते हैं। बेहतर नींद के लिए हमें फल, हरी सब्जियां अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। रात के समय हल्का भोजन का सेवन करें। 

दिनचर्या में बदलाव: अनियमित दिनचर्या, आधा रात को जागना और लंबे समय तक कंप्यूटर या मोबाइल फोन का उपयोग भी नींद को प्रभावित कर सकते हैं। नींद की कमी की वजह से दिनचर्या में बदलाव अवश्य होता है। 

कैसे दूर करें नींद की कमी?

बेहतर नींद के लिए ज्यादा कुछ नहीं बस रोज की आदतों में कुछ सुधर करने की जरुरत है। जैसे नियमित रूप से व्यायाम करना, समय पर सोना और उठना, तनाव को कम करने के लिए ध्यान और मेडिटेशन का प्रयास करें और रात को बिना तकनीकी उपकरणों के सोने का प्रयास करें

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow