IMD Alert: आज इन राज्यों में भारी बारिश, झारखंड में मचाई आफत, नदी-नालों की जारी की चेतावनी

आज देश के कई राज्यों में मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण पंजाब के कुछ जिलों में ठंडक महसूस हो रही है। इसके साथ झारखंड में पिछले कुछ दिनों से बारिश आफत मचा रही है।

सितम्बर 27, 2023 - 09:47
 0
IMD Alert: आज इन राज्यों में भारी बारिश, झारखंड में मचाई आफत, नदी-नालों की जारी की चेतावनी
Heavy rain

देश में भारी बारिश का दौर अभी भी जारी है। इसी के चलते मौसम विभाग ने कई राज्यों में अति बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही कुछ प्रदेशों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा ठंडक भी शुरू होने वाली है। हालांकि, देश के कई हिस्सों में बारिश से राहत की खबर भी निकलकर आई है। वहीं कई क्षेत्रों में अभी भी बारिश की आफत का सामना करना पड़ सकता है। बताते चलते है कि, मध्य प्रदेश में कल (गुरूवार) एक नया सिस्टम एक्टीव होने वाला है। इसकी वजह से प्रदेश के कुछ हिस्सों में अति बरसात होने की संभावना बन रही है।

इन राज्यों में जारी रहेंगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आज (बुधवार) को बारिश होने की संभावना है। इनके अलावा कई स्थानों पर आसमान खुला रहने वाला है। लेकिन साथ में धुंध देखने को मिल सकती है। बता दें, देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह से ही धुंध देखने को मिली है। यहां पर दिन का तापमान सही रहेंगा। लेकिन रात में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है। 

हल्की, मध्यम और भारी बारिश की संभावना

स्काइमेट मौसम की रिपोर्ट के अनुसार, आज हल्की, मध्यम और भारी बारिश की संभावना बन रही है। इनमें महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कई क्षेत्र शामिल है। वहीं पूर्वोत्तर का राज्य सिक्किम में भी हल्की और मध्यम बरसात होने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्व राजस्थान और दक्षिण गुजरात में मध्यम बारिश का आसार दिखाई दे रहे है। 

बर्फबारी और ठंडक

लक्षद्वीप, रायलसीमा, उत्तर प्रदेश के कुछ पूर्वी इलाकों, उत्तराखंड, तमिलनाडू और राजस्थान के पूर्वी क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा पहाड़ों में बर्फबारी की दौर शुरू हो गया है। इसी के चलते पंजाब के कई जिलों में हल्की ठंड महसूस की जा रही है। हालांकि इन इलाकों में दिन के समय तापमान में अधिक अंतर देखने को नही मिल रहा है। मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटों के दौरान इन हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। 

Also Read: इन 6 फिल्मों ने 1000 करोड़ से अधिक की कमाई, जानें किस सुपस्टार ने मारी बाजी

झारखंड में बारिश ने मचाई आफत

झारखंड में पिछले कुछ दिन से लगातार बारिश हो रही है। इससे लोग बेहद परेशान है। वहीं बीते 1-2 दिन की बरसात की वजह से प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। मौसम विभाग ने बुधवार को कई इलाकों में ओरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इसमें देवघर, दुमका, धनबाद, जामताड़ा, पाकुर, गिरीडीह, साहिबगंज और गोड्डा जिला शामिल किया है। यहां पर लोगों को भारी बारिश से संजग रहने को भी कहा गया है। वहीं नदी-नालों के उफान पर रहने की बात कही है। और उनसे दूर रहने की चेतावनी जारी की है।  

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow