सरकार ने Google Chrome Users को दी बड़ी चेतावनी, पर्सनल जानकारी हो सकती है हैक, ऐसे करें अपडेट

Google Chrome में हाल ही में आई दिक्कत के बारे में भारत सरकार ने चेतावनी जारी कर दी है। Chrome की इस दिक्कत की वजह से यूजर्स की पर्सनल जानकारियां चोरी हो सकती है।

अगस्त 11, 2023 - 21:37
अगस्त 11, 2023 - 23:03
 0
सरकार ने Google Chrome Users को दी बड़ी चेतावनी, पर्सनल जानकारी हो सकती है हैक, ऐसे करें अपडेट

हाल ही में Google Chrome में आई दिक्कत के बारे में भारत सरकार ने चेतावनी जारी कर दी है। क्रोम की इस दिक्कत की वजह से यूजर्स की पर्सनल जानकारियां चोरी हो सकती है और साइबर अपराधी इसका कभी भी गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। सरकार की कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In)  का कहना है कि, गुगल क्रोम के स्पेसिफिक वर्जन में कुछ ऐसी कमियां नजर आई है। जिसके चलते अटैकर आपके कंप्यूटर कंट्रोल कर लेगा। 

बता दें भारत सरकार की इस चेतावनी के अनुसार, गुगल क्रोम यूजर्स पर फिशिंग और मालवेयर अटैक हो भी सकते हैं। जिससे यूजर्स की सेंसिटिव इंफॉर्मेशन भी खतरे में पड़ जाएगी । इसलिए आपको सतर्क रहना और जरुरी कदम उठाना पड़ सकता है। CERT के मुताबिक इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय के रूप में काम करती है।

गूगल क्रोम में होने वाली कमियां 

Mac और लाइनेक्स (linux) के लिए 115.0.5790.170 से पहले के गूगल क्रोम वर्जन और  विंडोज के लिए 115.0.5790.170/.171 से पहले के गूगल क्रोम वर्जन CERT-In ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि, अगर यूजर्स इन सभी वर्जन में से एक भी इस्तेमाल कर रहा हैं, तो उन्हें अपने सिस्टम को सेफ करने के लिए जल्द से जल्द एक्शन लेना चाहिए।

कंप्यूटर हैक होने के नुकसान

CERT-In ने गूगल क्रोम की इस दिक्कत को कई फैक्टर्स में जांच किया गया है, जिससे कई तरह की दिक्कतों का पता चल सकता है। साइबर अपराधी आर्बिटरी कोड को आगे बढ़ा कर  यूजर्स की सेंसेटिव जानकारियों को चुरा लेता है। जैसा की साइबर अपराधी को आर्बिटरी कोड का एक्सेस मिलने के बाद यूजर के सिस्टम से उसकी कई महत्वपूर्ण जानकारी चुरा ली जा सकती है। इसके अलावा जिनमें वेब पेमेंट API, SwiftShader, Vulkan, Video और WebRTC भी शामिल है। 

CERT-In ने क्रोम में ये आई दिक्कत

– CVE-2023-0927
– CVE-2023-0928
– CVE-2023-0929
– CVE-2023-0930
– CVE-2023-0931
– CVE-2023-0932
– CVE-2023-0933
– CVE-2023-0941

Read More : Vivo V29e 5G : दिलों की धड़कनें बढ़ा देगा Vivo का जबरदस्त स्मार्टफोन, स्टाइलिश लुक देख खरीदने का करेगा मन

सिक्योरिटी अपडेट को लगातार डाउनलोड करें 

यूजर्स को इस खतरे से बचने के लिए आपको ब्राउजर में लगातार सिक्योरिटी अपडेट डाउनलोड करना पड़ेगा और लगातार अपडेट होगा। गूगल को जब भी किसी एजेंसी से Google Chrome से जुड़ी शिकायत मिलती है, तो कंपनी उस गलती को सही करके अपडेट जारी कर देती है। उजर्स को इस अपडेट को डाउनलोड करना बेहद आसान होगा।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow