Congress manifesto: कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, इन 10 नए वचनों को किया शामिल

कांग्रेस ने मंगलावर को रवींद्र भवन के पुराने ऑडिटोरियम में आज दोपहर 12 बजे पीसीसी चीफ कमलनाध और वचन पत्र समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिह ने घोषणा पत्र जारी किया। इसमें 10 नए वचनों का साथ पुराने वादों को भी शामिल किया गया है।

अक्टूबर 17, 2023 - 14:40
अक्टूबर 17, 2023 - 15:34
 0
Congress manifesto: कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, इन 10 नए वचनों को किया शामिल
congress manifesto

Madhya Pradesh Congress: मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र (Congress manifesto) मंगलाव को जारी कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने पत्र जारी करते हुए कहा कि, हम एमपी की आईपीएल (MP's IPL) टीम बनाने की कोशिश करेंगे। 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली, बेरोजगारी भत्ता और पुरानी पेंशन देने की पहले से ही गांरटी दे चुके है। यह वचन पत्र एक साल में तैयार हुआ है। इसमें 59 विषय, 225 बिंदू और 1290 वचन है। वहीं 7 वर्गो के लिए अलग से गांरटी बनाई गई है। 

आगे उन्होंने बताया कि, इस नए घोषणा पत्र में 10 नए वचनों को शामिल किया गया है। जिसमें यूथ, किसान, शासकीय कर्मचारी, अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (ST) और विछड़ा वर्ग (OBC) के कल्याण और खुशहाल परिवार को लेकर घोषणाएं की गई है। इस मेनीफेस्टों में खासतौर पर किसानों की खेती की लागत को कम करने पर फोकस किया गया है। 

गौरतलब है कि, प्रदेश की राजधानी भोपाल के रवींद्र भवन के पुराने ऑडिटोरियम में आज दोपहर 12 बजे पीसीसी चीफ कमलनाध और वचन पत्र समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिह ने घोषणा पत्र जारी किया था। 

कांग्रेस के 10 नए वादें

  1. किसानों से गेहूं 2600 रू प्रति क्विंटल और धान 2500 रूपये प्रति क्विंटल के भाव से खरीदेंगे।
  2. 5 हॉर्सपावर तक बिजली फ्री और 10 हॉर्सपावर तक 50 प्रतिशत की छूट मिलेंगी।
  3. किसानो के लिए किसान फ्रेंडली ऐम उपलब्ध करवाएंगे।
  4. नंदिनी गोधन योजना शुरू करेंगे। इसके तहत 2 रूपये प्रति किलो की दर से गोबर खरीदेंगे।
  5. कांग्रेस सरकार ने जो एक हजार गोशालाएं शुरू की थी, फिर से शुरू करेंगे।
  6. गो ग्रास अनुदान भी बढ़ाया जाएगा।
  7. सहकारी क्षेत्र के माध्यम से दूध की खरीदी पर 5 रूपये प्रति लीटर बोनस देंगे।
  8. मछुआरों के साथ कृषकों को भी मत्स्य का अधिकार देंगे।
  9. सहकारी संस्थाओं में 50 फीसदी महिलाओं को आरक्षण देंने काम करेंगे।
  10. खेत में काम करने वाले श्रमिकों को फसल रक्षक का नाम दिया जाएगा। वही उनको प्रशिक्षण देकर किट देंगे। 

Also read: Voter Id Download free: घर बैठे फ्री में वोटर कार्ड करें डाउनलोड, जानें ये आसान से तरीके

प्रियंका और राहुल गांधी के वादों को किया शामिल

कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में प्रियंका और राहुल गांधी के वादों को शामिल किया है। कांग्रेस सरकार आने के बाद पढ़ो-पढ़ाओ योजना के तहत सरकारी स्कूलों के बच्चों को कक्षा पहली से अठवीं तक 500 रूपये, क्लास 9वीं से 10वीं तक 1000 रूपये और कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों के 15000 रूपये प्रति महिना देने की गारंटी दी गई है। दरअसल, 12 अक्टूबर को मंडला जिले में प्रियंका गांधी और 10 अक्टूबर रो शहडोल में राहुल गांधी ने स्कूली शिक्षा को फ्री करने की गारंटी दी थी। साथ ही जातीय जनगणना कराने का वादा किया था। 

इन पुराने वादों को भी मिली जगह नए पत्र में

  • जय किसान कृषि ऋण माफी योजना के अंतर्गत 2 लाख तक का कर्ज माफ किया जाएगा।
  • नारी सम्मान निधि स्कीम के अंतर्गत महिलाओं को 1500 रूपये प्रतिमाह दिया जाएगा।
  • घरेलू गैस सिलेंडर 500 रूपये में मिलेगा।
  • इंदिरा गृह ज्योति योजना के अंतर्गत 100 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेंगी, जबकि 200 यूनिट होने पर बिल हाफ हो जाएगा।
  • पुरानी पेंशन योजना 2005 OPS शुरू करेंगे।
  • किसानों के बकाया बिजली बिल माफ हो जाएगे।
  • किसान आंदोलन और बिजली के झूठे मामलों को वापस लेंगे।
  • बहुदिव्यांगजनों की पेंशन की राशि बढ़ाएंगे। जो 2000 रूपये तक हो जाएगी।
  • शासकीय नौकरी और योजनाओं में OBC को 27 प्रतिशत का आरक्षण देंगे।
  • कौशल उन्नयन विश्वविद्यालय सागर में बनाएंगे। जो कि संत शिरोमणि रविदास के नाम पर होगा।
  • तेंदूपत्ता की मेहनत की दर चार हजार रूपये प्रति मानक बोरा होगी।
  • आदिवासी अधिसूचित इलाको में कांग्रेस के कार्यकाल में पेसा एक्ट लागू करने का वादा करते है। 

युवाओं के लिए ये वादें

  • सरकारी भर्ती के लिए कानून बनाया जाएगा। और आते से ही 2 लाख सरकारी पद भरें जाएंगे।
  • युवा स्वाभिमान के अंतर्गत 1500-3000 रूपये प्रतिमाह दो साल तक बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।
  • प्रतियोगी परीक्षा के शुल्क में कटोती करते हुए 100 फीसदी की छूट मिलेंगी।
  • लंबित भर्तियां जो कि, पुलिस, शिक्षक, पटवारी, नर्स, फॉरेस्ट गार्ड पदों पर नियुक्तियां की जाएगी।
  • राज्य के युवाओं को ही सरकारी नौकरी में पहले प्राथमिकता मिलेगी.
  • प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रोफेशनल हब बनाए जाएंगे।
  • एमपी में डिजिटल यूनिवर्सिटी की शुरूआत करेंगे।
  • खिलाड़ियो के लिए पदक लाओ-पद पाओ, पदक लाओ-कार जीतो, पदक लाओ-करोड़पति बन जाओ, पदक लाओ छात्रवृति पाओ, स्कीम की शुरूआत करेंगे।

महिलाएं मुफ्त में करेंगी बस सफर

  • बेटियो की शादी के लिए नई योजना लेकर आएगे। उनकी मदद के लिए 1 लाख 1 हजार रूपये की आर्थिक मदद देंगे।
  • महानगरीय बस सेवा में परिवहन करने के लिए फ्री में पास का इंतेजाम करेंगे।
  • गांवों में बसने वाले वाली महिलाओं को आवास के लिए पांच वर्गफीट का प्लॉट देंगे।
  • महिलाओं के स्टार्टअप शुरू करने के लिए 25 लाख रूपये तक का लोन 3 प्रतिशत की दर पर देंगे।
  • मेरी बिटिया रानी योजना की शुरूआत करेंगे। इसके तहत 2.51 लाख रूपये जन्म से लेकर विवाह संस्कार होने तक देंगे।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow