लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा वादा, 5 योजनाओं का किया ऐलान

आज बुधवार को कांग्रेस ने महिलाओं के लिए एक बड़ी योजना का वादा किया है। लोकसभा चुनाव से पहले यह कांग्रेस का बड़ा कदम साबित हो सकता है। कांग्रेस ने नारी न्याय गारंटी योजना के लाने का वादा किया है।

मार्च 13, 2024 - 15:41
 0
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा वादा, 5 योजनाओं का किया ऐलान

आज बुधवार को कांग्रेस(Congress) ने महिलाओं के लिए एक बड़ी योजना का वादा किया है। लोकसभा चुनाव(Loksabha Election) से पहले यह कांग्रेस का बड़ा कदम साबित हो सकता है। कांग्रेस ने नारी न्याय गारंटी योजना के लाने का वादा किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की है। 

इस योजना के अंतर्गत कांग्रेस गरीब महिलाओं को हर वर्ष एक लाख रुपए की मदद करेगी। इसके साथ ही कांग्रेस ने कहा कि सरकारी नियुक्तियों में महिलाओं को आधा हक दिया जाएगा।

कांग्रेस ने इन 5 योजनाओं का किया ऐलान:

1. महालक्ष्मी गारंटी: इस योजना के तहत सभी गरीब महिलाओं को सालाना 1 लाख रुपए की मदद करेगी। 

2. आधी आबादी-पूरा हक: इसके अंतर्गत कांग्रेस केंद्र सरकार की नई नियुक्तियों में आधा हक महिलाओं को देगी।

3. शक्ति का सम्मान: शक्ति का सम्मान योजना के अंतर्गत आंगनवाड़ी, आशा और मिड-डे मील महिलाएं वर्कर्स के मासिक वेतन में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना होगा।

4. अधिकार मैत्री: इस योजना के तहत देश की हर पंचायत में महिलाओं को उनके हक के लिए जागरूक किया जाएगा और इसके साथ जरूरी मदद के लिए अधिकार मैत्री के रूप में एक कानूनी सहायक की नियुक्ति की जाएगी।

5. सावित्री बाई फुले हॉस्टल: इसके तहत कांग्रेस देश के सभी जिला मुख्यालयों में कामकाजी महिलाओं के लिए कम से कम एक होस्टल बनाएगी और देश भर में इन होस्टल की संख्या डबल की जाएगी।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow