इंदौर में BJP को लगा बड़ा झटका, सिंधिया समर्थक दो नेताओं ने दिया इस्तीफा

भाजपा को सोमवार बड़ा झटका लगा है। सिधिंया समर्थक दो नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जल्द ये नेता कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते है।

सितम्बर 18, 2023 - 17:35
 0
इंदौर में BJP को लगा बड़ा झटका, सिंधिया समर्थक दो नेताओं ने दिया इस्तीफा

Indore News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे है। वैसे ही राजनीतिक घटनाक्रम में उथल-पुथल देखने को मिल रही है। इंदौर में सोमवार सुबह से दोपहर तक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सिंधिया समर्थक दो नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) से अपना इस्तीफा दे दिया है। बता दें, इन दोनों नेताओं ने 8 जून 2020 को कांग्रेस का दमान छोड़कर सिंधिया के साथ भाजपा का हाथ थाम लिया था। फिलहाल दोनों ने खुलकर बताया नही है कि, आखिर क्यों बीजेपी से इस्तीफा दिया है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ये दोनों जल्द ही फिर से कांग्रेस की सदस्यता धारण करने वाले है। 

सिंधिया समर्थक इन नेताओं ने छोड़ी BJP

इंदौर के प्रमोद टंडन ने आज दोपहर को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस बारे में उनसे एक समाचार पत्र ने पूछा तो उनका कहना है कि, कुछ तो कारण रहा होगा कोई यूं ही नही बेवफा होता। वे आगे की क्या रणनीति अपनाने वाले है। उसके बारें में आज (सोमवार) को खुलकर बताएंगे। 

टंडन के साथ राऊ विधानसभा क्षेत्र टिकट के दावेदार दिनेश मल्हार ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले सिंधिया समर्थक समंदरसिंह भी इस्तीफा दे चुके है। वहीं सूत्रों से जानकारी मिली है कि, 23 सितंबर को कमलनाथ का एक कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में ये दोनों नेता कांग्रेस का हाथ थाम सकते है। इधर, दोनों नेताओं के इस्तीफे पर इंदौर भाजपा अध्यक्ष गौरव रणदिवे से बात की तो उनका कहना है कि, मुझे इसकी जानकारी नही है। दोनों नेताओं ने क्यों इस्तीफा दिया है। इसकी जानकारी लेता हूं।

टंडन का राजनीतिक करियर है तगड़ा

गौरतलब है कि, प्रमोद टंडन छात्र राजनीति से कांग्रेस में एक्टीव थे। वे पूर्व में युवा कांग्रेस नेता और इंदौर शहर के अध्यक्ष पद 7 साल रह चुके है। इसके अलावा दो बार पार्षद चुनाव भी लड़ चुके है। राजनीतिक जानकारों की माने तो वे सिंधिया के कट्टर समर्थक होने के कारण शहर अध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन भाजपा में शामिल होने के बाद पिछले 4-5 महिनों से पार्टी से नाराज थे। 

मल्हार का राजनीतिक करियर

वहीं अगर दिनेश मल्हार के राजनीतिक करियर की बात करें तो वह एबीवीपी के पुराने कार्यकर्ता रहे हैं। राऊ विधानसभा का गठन (2008) हुई था, तब से ही राऊ से टिकट के दावेदारी कर रहे है। 

टंडन और नगर अध्यक्ष की हुई नोंक-झोंक

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीते रविवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इंदौर आए थे। उनका स्वागत करने टंडन पहुंचे थे। यहां पर भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने फडणवीस से टंडन की मुलाकात करवाई थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि, प्रमोद टंडन जी हमारे वरिष्ठ नेता है। यह लंबे समय तक कांग्रेस शहर अध्यक्ष रह चुके है। इसी बात को लेकर टंडन नाराज हो गए थे। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow