दीपिका-रणवीर के घर जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान, पोस्ट शेयर करके दी जानकारी

दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @deepikapadukone पर पोस्ट शेयर करते हुए हाथ जोड़ने वाली और इविल आई अमोजी डाली है। जिसमें लिखा है- सितंबर 2024 और दीपिका-रणवीर। इसके साथ ही तस्वीर में बच्चों के कपड़े, शूज और बैलून दिखाई दे रहे है। जो बेहद खुबसुरत दिखाई दे रहे है। इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस अपने इस्टाइल में प्रतिक्रिया दे रहे है। 

फ़रवरी 29, 2024 - 12:44
 0
दीपिका-रणवीर के घर जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान, पोस्ट शेयर करके दी जानकारी
Deepika-Ranveer

हिंदी सिनेमा के पॉपुलर कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपने फैंस को जल्द खुशखबरी देने वाले है। इसकी जानकारी दीपिका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (instagram account) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी है। सोशल मीडिया (social media) पर अनाउंसमेंट करते हुए बताया कि, सितंबर माह में दीपिका बच्चे को जन्म देंगी। ये खबर सुनते ही फैंस में खुशी का माहौल है और बेहद एक्साइटेड भी है। 

दीपिका ने क्या लिखा सोशल मीडिया अकाउंट पर (What did Deepika write on her social media account?)

दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @deepikapadukone पर पोस्ट शेयर करते हुए हाथ जोड़ने वाली और इविल आई अमोजी डाली है। जिसमें लिखा है- सितंबर 2024 और दीपिका-रणवीर। इसके साथ ही तस्वीर में बच्चों के कपड़े, शूज और बैलून दिखाई दे रहे है। जो बेहद खुबसुरत दिखाई दे रहे है। इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस अपने इस्टाइल में प्रतिक्रिया दे रहे है। 

इन सेलिब्रिटी ने दी बधाई (These celebrities congratulated)

एक्ट्रेस दीपिका की प्रेग्रेंसी की खबर सुनते ही फैंस से लेकर सेलेब्स खुशी से झूम उठे और फूले नहीं समा रहे है। सभी अपने अंदाज में उन्हें बधाई दे रहे है। विक्रांत मेसी ने शुभकानाएं देते हुए लिखा- ओएमजी.... बहुत-बहुत शुभकामनाएं आप दोनों को। कृति सेनन ने बधाई देते हुए लिखा- ओएमजी... आप दोनों को बधाई। वहीं, एक फैंस ने कहा कि, मैं बहुत खुश हूं, अपना ख्याल रखिए

Also Read: कांग्रेस सरकार में घमासान, कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रोते-रोते इस्तीफे का किया ऐलान

दीपिका-रणवीर की कब हुई शादी (When did Deepika-Ranveer get married?)

एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी। शादी के दौरान केवल परिवार वाले ही मौजूद थे। भारत आने के वापस आने के बाद दीपिका-रणवीर ने बॉलीवुड सेलेब्स के लिए रिसेप्शन भी होस्ट किया था। जिनके फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वारयल हुए थे।  

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow