स्वतंत्रता दिवस के दिन हर घर में फहराया जाएगा तिरंगा, कोटा रेलवे प्रशासन ने की पहल

आजादी के इस पावन दिवस पर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। कोटा में इस बार हर घर तिरंगा लहराने का अभियान चलाया जाएगा।

अगस्त 12, 2023 - 20:50
अगस्त 12, 2023 - 21:10
 0
स्वतंत्रता दिवस के दिन हर घर में फहराया जाएगा तिरंगा, कोटा रेलवे प्रशासन ने की पहल

Har Ghar Tiranga: आजादी के इस पावन दिवस पर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। कोटा में इस बार हर घर तिरंगा लहराने का अभियान चलाया जाएगा। कोटा के सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर हर घर में झंडे लगाने का अभियान चलाया जा रहा है। तिरंगा लगाने की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की जाएगी इस अभियान को लेकर रेल्वे प्रशासन आगे आया है और इस डिपार्टमेंट के सभी कर्मचारियों को झंडे लगाने का कार्य दिया गया है।

आम जनता में देशप्रेम की भावना

रेल्वे झोन के प्रबंधक मनीष तिवारी ने इसका मार्गदर्शन किया गया है और कार्मिक डिपार्टमेंट के कर्मचारियों के सहयोग से आम जनता में देशप्रेम की भावना जगाने का निश्चय किया गया है। भारत को एक महान देश बनाने के लिए और देशभक्ति की याद को लोगों में जीवित रखने के लिए 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर में झंडे को फहराने का विशेष आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान में कोटा डिपार्टमेंट के लगभग 15 हजार से भी ज्यादा सहयोगियों को इस अभियान में सम्मिलित किया गया है। इस अभियान के पीछे की वजह आम जनता के दिलों में प्यार और सद्भावना पैदा करना है। लोगों को भारत की इस महान  यात्रा में अपना योगदान देने वालों की याद दिलवाना है।

Also Read: AI सॉफ्टवेयर की मदद से लड़की ने पकड़ा अपने बॉयफ्रेंड का धोखा, देखें Video

तिरंगे के प्रति बढ़ेगा मान सम्मान

हर घर में इस महाअभियान के तहत लोगों की सहायता से हर घरों में झंडे को लहराया जाएगा और इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा जनता को अपने घरों में राष्ट्रीय झंडे को फहराने के लिए के लिए प्रोत्साहित करना है, इससे लोगों में राष्ट्रीय झंडे के प्रति मान सम्मान भी बढ़ेगा इसके साथ सभी लोगों को अपने सोशल मीडिया हैंडलिंग जैसे फेसबुक टि्वटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर झंडा दिखाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow