Aaj Ka Rashifal 6 July 2024: मेष, कन्या, तुला, कुंभ राशि वाले न करें ये काम, जानें आज का राशिफल

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन साझेदारी में काम करने का रहेगा। मन में किसी बात को लेकर परेशानी रहेगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन से नुकसान हो सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। बिना सोचे समझे किसी योजना में धन लगाने से आर्थिक स्थिति पर असर पड़ सकता है। मन की उलझनों को दूर करने की कोशिश करनी होगी।

जुलाई 6, 2024 - 10:02
 0
Aaj Ka Rashifal 6 July 2024: मेष, कन्या, तुला, कुंभ राशि वाले न करें ये काम, जानें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 6 July 2024

Today's Horoscope 6 July 2024: शनिवार का दिन है, इसे शनि देव का दिन भी कहते है। आज के दिन शनि देव किन राशियों वालें जातकों पर अपनी कृपा बरसायेंगे। किसकों मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानतें है...... 

मेष (Mesh Rashi)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आध्यात्मिक कार्यों में व्यतीत होगा। आप अपने धन का एक हिस्सा परोपकार के कार्यों में लगाएंगे। तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी और नया घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। हालांकि, माताजी से बेवजह झड़प हो सकती है और विरोधी परेशान करने की कोशिश करेंगे। संतान की तरक्की की राह में आ रही बाधाएं भी दूर होंगी और विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी।

वृषभ (Vrishabh Rashi)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन साझेदारी में काम करने का रहेगा। मन में किसी बात को लेकर परेशानी रहेगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन से नुकसान हो सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। बिना सोचे समझे किसी योजना में धन लगाने से आर्थिक स्थिति पर असर पड़ सकता है। मन की उलझनों को दूर करने की कोशिश करनी होगी।

मिथुन (Mithun Rashi)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति की संभावना है और कामों की गति तेज होगी। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढ़ेगी और यात्रा पर जाने की संभावना है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो रिश्तों में समस्या आ सकती है।

कर्क (Kark Rashi)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहेगा। परिवार में नए मेहमान का आगमन हो सकता है। विद्यार्थियों को खाली समय व्यर्थ नहीं करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में सलाह पर अमल करना चाहिए, लेकिन आलस्य से बचें। संतान से नाराजगी हो सकती है, जिसे मनाने की कोशिश करनी होगी।

सिंह (Singh Rashi)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहेगा। विरोधी आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। किसी सपने का पूरा होना संभव है। नौकरी में ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ेगा। बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोग बचत की योजना पर ध्यान देंगे।

कन्या (Kanya Rashi)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से निराशाजनक सूचना मिल सकती है। बिजनेस की योजनाओं को लेकर भागदौड़ अधिक होगी, लेकिन परिवार को भी समय देना होगा। माता-पिता की सलाह पर अमल करना चाहिए। किसी काम के चलते यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

तुला (Tula Rashi)

तुला राशि के जातकों को आज के दिन वाद विवाद से बचना होगा, नहीं तो कानूनी मामले हो सकते हैं। अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। बिजनेस में पार्टनरशिप की योजना बना सकते हैं। संतान से उपहार मिल सकता है। मित्रों के साथ मौज-मस्ती करेंगे, लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृश्चिक (Vrishchik Rashi)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। नया मकान या दुकान खरीदने की योजना बन सकती है। पुरानी गलती से सबक लेना होगा। विरोधी परेशान करने की कोशिश करेंगे। परिवार में किसी सदस्य के मनमाने व्यवहार के कारण परेशानी होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

धनु (Dhanu Rashi)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यवसाय में सावधानी और सतर्कता बरतने का रहेगा। अत्यधिक मात्रा में धन ना दें। मांगकर वाहन ना चलाएं, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधित समस्या हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ पिकनिक पर जाने की योजना बन सकती है।

मकर (Makar Rashi)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कानूनी मामले पर ध्यान देना होगा। परिवार में किसी सदस्य के करियर की समस्याओं को दूर करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाना होगा। पारिवारिक समस्याओं को मिल बैठकर सुलझाएं, नहीं तो रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं।

कुंभ (Kumbh Rashi)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। अधूरे कामों को पूरा करना होगा। मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा, जिससे क्रोध हावी रहेगा। परिवार में वाद विवाद के कारण माहौल अशांत रहेगा। जिम्मेदारियों से घबराने की आवश्यकता नहीं है। शेयर मार्किट में निवेश करना अच्छा रहेगा।

मीन (Meen Rashi)

मीन राशि के जातकों के लिए कल का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी काम में ढील देने के कारण समस्या हो सकती है। धन उधार देने पर आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। व्यापार में सहयोगियों से मदद लेनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों की किसी नए कोर्स के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य की समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow