दिल्ली मोहर्रम हिंसा : तलवार, चाकू और रॉड लेकर निकले लोग, कई पुलिसकर्मी समेत राहगीर घायल

दिल्ली मुहर्रम ताजिए जुलूस के दौरान भड़की हिंसा। कई पुलिसकर्मी और राहगीर घायल हो गए है। साथ ही सड़क पर चलने वाली कई गाड़िया क्षतिग्रस्त हो गई है।

जुलाई 30, 2023 - 12:12
जुलाई 30, 2023 - 13:03
 0
दिल्ली मोहर्रम हिंसा : तलवार, चाकू और रॉड लेकर निकले लोग, कई पुलिसकर्मी समेत राहगीर घायल
दिल्ली मुहर्रम हिंसा

Delhi Outer News: बीते शनिवार देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आउटर इलाके नांगलोई में मोहर्रम के दौरान हिंसा हो गई थी। इसके चलते कई सुरक्षाकर्मी और राहगीर घायल हो गए। इसके अलावा रोड पर खड़ी कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त भी हो गई थी। हिंसा के समय 10 हजार से अधिक भीड़ होने की जानकारी मिली है। इस मामले में तीन एफआईआर दर्ज की गई है। सीसीटीवी फूटेज खंगाल कर आरोपियों की पहचान की जा रही है।  

पुलिस से मिली सूचना के मुताबिक, नांगलोई के क्षेत्र में मुहर्रम के ताजिए का शांतिपूर्वक जुलूस निकल रहा था। तभी अचानक वहां पर कुछ आसामाजिक तत्व आए। तय रूट से हटाकर दूसरी तरफ लोग जाने लगे। वे महाराजा सूरजमल स्टेडियम मेट्रो स्टेशन के पास स्थित महाराजा सूरजमल स्टेडियम के भीतर जबरन जाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने उनको रोकने की कोशिक की तो भीड़ ने पथराव शुरू कर दिए।  

मुहर्रम तारिए जुलूस के दौरान कैसी भड़की हिंसा

पुलिस ने आगे बताया कि, महाराजा सूरजमल स्टेडियम में जबरन कुछ लोग घुसने लगे। उसके अंदर जाने की परमिशन नही थी। इस वजह से उनको रोकने की कोशिश कर रहे थे। उन्हें निर्धारित रूट पर चलने के लिए कहां जा रहा था। इसी बीच लोग पुलिस का विरोध कर शुरू कर दिया।

फिर अचानक पुलिस पर ही हमला शुरू कर दिया और पथराव करने लगे। इस पथराव के बीच कई सुरक्षाकर्मी और राहगीर मामूली रूप से घालय हो गए। वहीं, पुलिस की गाड़ियां सहीत रोड पर चलने वाली डीटीसी बसें भी क्षतिग्रस्त हो गई है। 

पथराव के साथ लाठीचार्ज   

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की और बल प्रयोग करना शुरू कर दिया। आसामाजिक तत्वों को रोकने के लिए पुलिस ने पथराव करने वालो पर लाठीचार्ज करना शुरू कर दिया। इस दौरान नांगलोई रोहतक रोड कर जाम लग गया। इसके बाद मामला शांत होने के बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाई गई।

Also Read: Ruk Jana Nhi 12th Result 2023: एमपीएसओएस ने जारी किए परिणाम, ऐसे देखें

उनके साथ ही इलाके के आसपास के कई जिलों के अधिकारी और ज्वाइंट सीपी ने मामले का जायजा लिया। हालांकि देर शाम होते-होते स्थिति सामान्य होने लगी। अभी भी इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। 

मामले में तीन FIR हुई दर्ज

बता दें, नांगलोई पुलिस थानें में इलाके में भड़की हिंसा के मामले में 3 एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आईपीसी (IPC) की धारा 147, 148, 149, 151, 153, 186, 307, 323, 324, 332, 353 और 427 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने हिंसा के आसपास लगे सीसीटीवी फूटेज खंगालना शुरू कर दिया। आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। 

SI पर किया चाकू से हमला

नांगलोई एसएचओ के बयान पर एफआईआर दर्ज की। इसमें लिखा कि, मुहर्रम के ताजिया जुलूस में सम्मिलित लोग तय रूट से नहीं चल रहे थे। उनको निर्धारित रूट से चलने के लिए कहा गया तो धक्का-मुक्की शुरू हो गई। लोग जबरन सुरजमल स्टेडियम में जाने लगे। स्टेडियम की परमिश नही थी। 6-7 ठेले पर आए ताजिए के ऑर्गनाइजर्स भीड़ को उकसाने लगे। उनमें से कुछ लोगों के हाथों में तलवार, चाकू, डंडे और लोहे की रॉड थी। पुलिस ने उन्हें स्टेडियम के अंदर जाने से मना कर दिया तो भीड़ ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। इसी दौरान भीड़ में शामिल एक शख्स ने एसआई पर चाकू से हमला कर दिया।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow