मुंबई ने 8 साल बाद जीता रणजी ट्रॉफी, विदर्भ का सपना टुटा 

रणजी ट्रॉफी में मुंबई ने एक बार फिर रचा इतिहास। आज रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला था। जिसमें मुंबई ने विदर्भ को 169 रनों से हरा कर ट्रॉफी अपने नाम की।

मार्च 14, 2024 - 15:47
 0
मुंबई ने 8 साल बाद जीता रणजी ट्रॉफी, विदर्भ का सपना टुटा 

रणजी ट्रॉफी में मुंबई(Mumbai) ने एक बार फिर रचा इतिहास। आज रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला था। जिसमें मुंबई(Mumbai) ने विदर्भ को 169 रनों से हरा कर ट्रॉफी अपने नाम की। यह मुकाबला मुंबई(Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा था। विदर्भ की ट्रॉफी जीतने का सपना एक बार फिर चकनाचूर हुआ और मुम्बओ ने जीत हासिल की। 

'मुंबई की टीम शुरुआत से ही विदर्भ पर हावी रही' (Mumbai team dominated Vidarbha from the beginning)

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहें इस मुकाबले में मुंबई(Mumbai) की टीम शुरुआत से ही विदर्भ पर हावी रही। मुंबई ने एक बार भी विदर्भ की टीम को मुकाबले में रहने का मौका नहीं दिया है। मुंबई ने अपनी दूसरी पारी के बाद विदर्भ को 538 रनों का टारगेट दिया था। इस टारगेट तक पहुँचने के लिए विदर्भ टीम ने जमकर कोशिश की मगर टीम इस आंकड़े का पीछा करते हुए मात्र 368 रन ही बना पाई। 

'8 साल बाद मुंबई बना चैंपियन' (Mumbai became champion after 8 years)

बता दें कि मुंबई टीम ने 8 साल बाद रणजी ट्रॉफी यह खिताब जीता है। इससे पहले मुंबई ने 2015-2016 में रणजी ट्रॉफी का ख़िताब जीता था। 2015-2016 में मुंबई ने सौराष्ट्र को हराकर यह खिताब अपने नाम किया था। करीब 8 साल बाद मुंबई ने विदर्भ को हराकर यह ख़िताब अपने नाम किया। टीम विदर्भ ने मुंबई के 538 रन के लक्ष्य को पाने के लिए काफी कोशिश की मगर टीम इस आकंड़े को छू नहीं पाई और हार का सामना करना पड़ा। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow