Motorola ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, कीमत और फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान

Motorola ने हाल ही में अपना सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे नए फीचर के साथ लॉन्च किया है। मोटोरोला ने इस साल के शुरुआत में Moto E 13 को लॉन्च किया था।

अगस्त 15, 2023 - 20:55
अगस्त 16, 2023 - 11:51
 0
Motorola ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, कीमत और फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान

Motorola ने हाल ही में अपना सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे नए फीचर के साथ लॉन्च किया है। मोटोरोला ने इस साल के शुरुआत में Moto E 13 को लॉन्च किया था। यह फोन आम जनता के बजट में होगा। फोन दो स्टोरेज के रूप में मिलेगा। अब मोटोरोला कंपनी ने नए वेरिएंट के साथ लोगों को हैरान कर दिया है। इसमें यूजर्स को ज्यादा रेम और इंटरनल स्टोरेज मिलेंगा। 

Motorola E 13 की स्पेसिफिकेशन

मोटोरोला के इस फोन में आपको स्क्रीन 6.5 इंच की एलसीडी पैनल मिलेगा इसमें आपको फूल एचडी रिजोल्यूशन मिलेगा। इस फोन के अंदर UNISOC T606 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जिसे 8जीबी रेम और 128 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें एक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1 टेरा बाइट तक बढ़ा सकते है। ये डिवाइस एंड्रॉयड 13 गो एडिशन पर काम करेगा। इसमें आपको ड्यूल सिम का सपोर्ट भी मिलने वाला है।

Motorola e13 में कैमरे और बैटरी

इस स्मार्टफोन में आपको पीछे की ओर 13 mp का प्राइमरी कैमरे वाला मिलने वाला है। और फ्रंट कैमरे में आपको 5mp का सेल्फी वाला कैमरे मिलेगा। इसके अलावा आपको इस फोन में 5000mh की शानदार बैटरी मिल रही हैं, जो 10 वाट के चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही 3.5 mm का हेडफोन जैक डॉल्बी ऑडियो के साथ मिल रहा है।इसके अलावा ब्लूटूथ का भी सपोर्ट मिलने वाला है।

Read More : एशिया कप 2023 में किंग कोबरा ने बढ़ाई खिलाड़ियों की मुश्किलें, जानें कैसे खेला जाएगा मैच

Motorola  E13 की कीमत

इस स्मार्टफोन की कीमत कंपनी ने 8999 रुपए रखी गई है। जिसमें 8जीबी रैम ओर 128जीबी स्टोरेज में मिलेंगे। आप इस स्मार्टफोन को ऑनलाइन एप जैसे फ्लिपकार्ट और जियो मार्ट, माय जियो, स्टोर्स के जरिए भी खरीद सकते है। और ऑफलाइन रिटेल शॉप से भी ले सकते है। मोटोरोला कंपनी ने इसकी खरीदी पर 2500 की छूट देने की घोषणा की है।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow