दिग्विजय का बीजेपी पर बड़ा आरोप, MP में नूंह जैसी हिंसा की योजना

MP में इस साल अक्टूबर नवंबर में विधानसभा चुनाव होने वाले है। इस चुनाव में लगातार कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर आरोप पर आरोप लगाती जा रही है।

अगस्त 19, 2023 - 19:59
अगस्त 19, 2023 - 20:08
 0
दिग्विजय का बीजेपी पर बड़ा आरोप, MP में नूंह जैसी हिंसा की योजना

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में इस साल अक्टूबर नवंबर में विधानसभा चुनाव होने वाले है। इस चुनाव में लगातार कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर आरोप पर आरोप लगाती जा रही है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर एक गंभीर आरोप लगाया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का ने बीजेपी पर ये आरोप लगाया है कि भाजपा भी एमपी में नूंह जैसी घटना को अंजाम देना चाह रही है। एमपी के भोपाल में दिग्विजय सिंह एक बड़ा बयान दिया है कि हरियाणा के नूंह में जो दंगे हुए थे, वैसे दंगे करने वाला है। उन्होंने कहा की अल्पसंख्यक समुदाय पर बीजेपी ने घोर अन्याय और अत्याचार किया है। जानकारी के मुताबिक दिग्विजय ने बताया कि नूंह में जिस प्रकार के दंगे फसाद हुए थे उसी प्रकार के दंगे वो मध्यप्रदेश में भी करवाने की योजना बना रहे है।

BJP प्रवक्ता ने कहीं ये बात 

दिग्विजय के इस बयान आने के बाद आशीष अग्रवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि दिग्विजय जैसे लोग ही ऐसे दंगे करवाते है। उन्होंने कहा की 2003 में उनकी सरकार थी ये वो साल नहीं है बल्कि ये हमारी बीजेपी की सरकार है।अगर दिग्विजय सिंह ने ऐसा कुछ भी किया तो शिवराज मामा उनके घर पर भी बुलडोजर चलाया जा सकता है।

बीजेपी ने ना तो नक्सली और ना ही डकैत रहने दिए - आशीष

बीजेपी के आशीष ने ये बड़ा बयान दिया कि कांग्रेस हार की कगार पर आ गई है इसलिए वो ऐसे आरोप प्रत्यारोप लगा रही है  को इसे बयान देते रहते है। मैं उनको इस बात की याद दिला दूं। जहां भाजपा की सरकार है वहा ना तो डकैत है और ना ही नक्सली लोग और ना ही किसी सिमी का बड़ा नेटवर्क।

ये था हरियाणा के नूंह का मामला

आपको बता दें हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को एक बड़ी हिंसा हुई थी। ये हिंसा तब हुई जब ब्रजमंडल की यात्रा निकाली जा रही थीं। इस यात्रा में दो गुटों में जमकर पत्थर बाजी हुई थी। इस लड़ाई में बहुत लोगों की जान गई। और कई वाहनों में उपद्रवियों ने आग लगा दी थी। ये हिंसा धीरे धीरे गुरुग्राम से लेकर फरीदाबाद तक पहुंच गई थी।

Read More : Vivo V29e : Vivo जल्द ला रहा है कलर बदलने वाला शानदार Smartphone, कैमरे को देख भूल जाएंगे DSLR कैमेरा

इस हिंसा में 6 लोगों के साथ 2 होमगार्ड की भी मौत हो गई थी। इसके बाद वहा पर इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई थी। इसके अलावा कर्फ्यू भी लगाया गया था। इस हिंसा में हरियाणा में 142 एफआईआर दर्ज की गई थी।इस लड़ाई में 312 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया था। हरियाणा के नूंह में हिंसा के बाद 700 से ज्यादा लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाए गए थे।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow