Aditya L1 launch: चांद के बाद सूरज की ओर भारत ने बढ़ाया कदम, लॉन्च हुआ आदित्य L1

चंद्रयान 3 की ऐतिहासिक सफलता के बाद इसरो ने अपने दूसरे सूर्य मिशन की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। इसरो ने आदित्य L1 को श्रीहरिकोटा से लॉन्च कर दिया है।

सितम्बर 2, 2023 - 12:52
सितम्बर 2, 2023 - 13:23
 0
Aditya L1 launch: चांद के बाद सूरज की ओर भारत ने बढ़ाया कदम, लॉन्च हुआ आदित्य L1

Aditya L1 launch: चंद्रयान 3 की ऐतिहासिक सफलता के बाद इसरो ने अपने दूसरे सूर्य मिशन की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। इसरो ने आदित्य L1 को श्रीहरिकोटा से लॉन्च कर दिया है। ये मिशन आज दोपहर 11.50 मिनट पर श्रीहरिकोटा सतीश भवन के अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया हैं। भारत का ये पहला सौर मिशन हैं। इसरो में इस मिशन से सूरज का अध्ययन करेगा। चंद्रयान 3 की बड़ी सफलता के बाद भारत इस खास मिशन पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई है। इस मिशन की देखने के लिए खुद केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी आदित्य एल1 की लॉन्चिंग को देखने के लिए श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में वैज्ञानिकों के साथ शामिल हुए।

बता दें आदित्य L 1 सूर्य और पृथ्वी के बीच की करीबी एक पर्सेंट दूरी को तय करेगा, ओर सूर्य के L1 प्वाइंट पर पहुंच जाएगा। आज से लॉन्चिंग के करीब 127 दिन के बाद ही ये अपने एल1 तक पहुंचेगा। इसरो का ये मिशन सूर्य की चक्कर लगाना है। जानकारी के मुताबिक सूर्य और पृथ्वी के बीच l1 प्वाइंट मौजूद है। आदित्य L 1 को इसी प्वाइंट को स्थापित होना है।

इस मिशन में आदित्य L1 को रॉकेट पृथ्वी की नीचे वाले कक्षा में छोड़ेगा, लगभग 63 मिनट 19 सेकेंड के बाद स्पेस क्राफ्ट 250×19500km की ऑर्बिट में पहुंच जाएगा। इसरो के ये मिशन भारत के लिए नई राहें बनाएगा। भारत इस कामयाबी से नई तकनीकी का निर्माण करेगा। इसके अलावा सोलर एनर्जी के मामले में भी कई नए आयाम स्थापित करेगा। L-1 सैटेलाइट को पृथ्वी से 15 लाख KM दूर स्थापित किया जाएगा।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow