संघ परिवार 'भारत माता की जय' और 'जय हिंद' का नारा छोड़ दे: केरल CM

देश में CAA कानून को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी बीच केरल के मुख्यमंत्री पीनाराई विजयन ने आज एक बार फिर सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट के विरोध में कहा कि संघ परिवार को 'भारत माता की जय' और 'जय हिंद' का नारा छोड़ देना चाहिए।

मार्च 26, 2024 - 13:23
 0
संघ परिवार 'भारत माता की जय' और 'जय हिंद' का नारा छोड़ दे: केरल CM

देश में CAA कानून को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी बीच केरल के मुख्यमंत्री पीनाराई विजयन(Chief Minister Pinarayi Vijayan) ने आज एक बार फिर सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट के विरोध में कहा कि संघ परिवार को 'भारत माता की जय' और 'जय हिंद' का नारा छोड़ देना चाहिए। ये नारे सबसे पहले एक मुस्लिम ने दिए थे।

''जय हिंद'  का नारा आबिद हसन ने दिया'

उन्होंने केरल के मलप्पुरम में CAA कानून के विरोध में निकाली गई रैली में ये सब कहा है। उन्होंने आगे कहा कि संघ के नेता लोगों से भारत माता की जय और जय हिंद के नारे लगवाते हैं। क्या उन्हें पता है कि ये नारा अजीमुल्लाह खान ने दिया था? वे 19वीं सदी में मराठा पेशवा नाना साहब के मंत्री थे। 'जय हिंद' का नारा भी पूर्व राजनयिक आबिद हसन ने दिया था। 

'दोनों नारों को लोकप्रिय बनाने में मुसलमानों का हाथ'

केरल के मुख्यमंत्री पीनाराई विजयन ने कहा कि दोनों नारों को लोकप्रिय बनाने में मुसलमानों का हाथ है। संघ परिवार का कहना है कि मुसलमानों को भारत छोड़ कर पाकिस्तान भेज देना चाहिए। संघ नेताओं को इन नारों का इतिहास समझना चाहिए। बता दें कि मोदी सरकार ने 11 मार्च को नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA का नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके विरोध में आज केरल की लेफ्ट पार्टी ने प्रदर्शन रैली निकाली है। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow