राहुल गांधी न्याय यात्रा छोड़ अचानक दिल्ली के लिए रवाना हुए, जानें वजह

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अभी गुजरात में है। मगर, आज रविवार को सांसद राहुल गांधी अपनी  न्याय यात्रा को छोड़कर तत्काल दिल्ली के लिए रवाना हुए है।

मार्च 10, 2024 - 16:51
 0
राहुल गांधी न्याय यात्रा छोड़ अचानक दिल्ली के लिए रवाना हुए, जानें वजह

कांग्रेस नेता राहुल गांधी(Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अभी गुजरात(Gujarat) में है। मगर, आज रविवार को सांसद राहुल गांधी अपनी  न्याय यात्रा को छोड़कर तत्काल दिल्ली के लिए रवाना हुए है। अभी इस पर कोई आधिकारिक सुचना सामने नहीं आई है। सूत्रों के मुताबिक, कहा जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची पर चर्चा के लिए राहुल गांधी(Rahul Gandhi) दिल्ली गए हैं। 

'गुजरात छोड़कर दिल्ली के लिए रवाना हुए' (Left Gujarat and left for Delhi)

बता दें कि कांग्रेस ने अपनी पहली सूचि जारी कर दी है। कांग्रेस ने 8 मार्च को पहली सूची में 39 कैंडिडेट के नाम घोषित किए थे। आज गुजरात(Gujarat) में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आखिरी दिन था। जिस वक़्त राहुल गांधी(Rahul Gandhi) गुजरात(Gujarat) छोड़कर दिल्ली के लिए रवाना हुए, उस दौरान वे गुजरात के बारडोली में अपनी यात्रा कर रहे थे। यहां से उन्हें सोनगढ़ जाना था। लेकिन, किसी कारणवश उन्होंने यह कार्यक्रम रद्द कर दिया। 

'ऐतिहासिक स्वराज आश्रम के दर्शन किए' (Visited the historical Swaraj Ashram)

राहुल गांधी(Rahul Gandhi) की आगे की यात्रा अब दो दिन बाद यानी मंगलवार से शुरू होगी। अब भारत जोड़ो न्याय यात्रा 12 मार्च को महाराष्ट्र के नंदूरबार से शुरू होगी। आज राहुल की यात्रा का गुजरात(Gujarat) में चौथा दिन था। आज यात्रा सुबह सूरत के मांडवी से शुरू होकर बारडोली पहुंची थी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बारडोली में  स्थित ऐतिहासिक स्वराज आश्रम के दर्शन भी किए। इस दौरान राहुल(Rahul Gandhi) के साथ अभिनेता और कांग्रेस नेता राज बब्बर, जयराम रमेश, शक्ति सिंह गोहिल, अमित चावड़ा सहित कई कांग्रेस के दिग्गज नेता मौजूद थे।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow