हिन्दुस्तानी लड़की अंजू पति को छोड़ पाकिस्तानी दोस्त के साथ कर लिया निकाह, पहले करती रही ये दावा 

पाकिस्तानी फेसबुक फ्रेंड नसरूल्लाह के साथ निकाह कर लिया है। धर्म परिवर्तन करने के साथ उसका नाम भी बदल गया है। अब अंजू से फातिमा बन गई है।

जुलाई 25, 2023 - 16:36
अगस्त 10, 2023 - 10:41
 0
हिन्दुस्तानी लड़की अंजू पति को छोड़ पाकिस्तानी दोस्त के साथ कर लिया निकाह, पहले करती रही ये दावा 
अंजू और नसरूल्लाह

इन दिनों सीमा हैदर केस सुर्खियों में बना हुआ है। सीमा पाकिस्तान से अपने पति को छोड़कर हिंदूस्तान के सचीन मीणा से शादी कर ली है। वहीं दूसरी और भारत की अंजू कुछ दिन पहले पाकिस्तान गई थी। वहां पर उसने मंगलवार को पाकिस्तानी फेसबुक फ्रेंड नसरूल्लाह के साथ निकाह कर लिया है। धर्म परिवर्तन करने के साथ उसका नाम भी बदल गया है। अब अंजू से फातिमा बन गई है।

गौरतलब है कि, कुछ दिन पहले अंजू वीजा लेकर पाकिस्तान गई थी। उसके बाद उसने दावा किया था कि, वो वहां पर अपने पाकिस्तानी दोस्त से मिलने गई हुई है। वह बहुत जल्द ही एक शादी निपटाकर वासप भारत लौंट आएगी। इसी बीच अब पाकिस्तान से खबरे आ रही है कि, अंजू ने शादी कर ली है। इसके साथ ही उन्होंने धर्मपरिवर्तन भी कर लिया है। इसके पहले अंजू ने ईसाई धर्म अपनाया था। 

फेसबूक फ्रेंड ने शादी से किया इंनकार

एक मीडिया चैनल ने नसरूल्लाह से बात की। इस बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि, अंजू केवल मेरी दोस्त है। वे जिससे प्यार करते है। उसका नाम फातिमा है। अंजू से मैं प्यार नही करता हूं, वह मेरी अच्छी दोस्त है। इसी बीच दोनों का निकाहनामा भी सामने आया है। जो नसरूल्लाह के द्वारा बातें कहीं जा रही है। उन पर सवाल भी खड़े हो रहे है।   

पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट ने किया ये बड़ा दावा

पाकिस्तान एक न्यूज वेबसाइस के मुताबिक, उन्होंने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एक वरिष्ठ अधिकारी से बात की। उस अधिकारी ने बताया कि, अंजू अपने दोस्त के नए घर में खुशी से रह रही है। स्थानिय लोगों ने अंजू को कई तोहफे भी दिए है। वह यहां पर बेहद खुश है। किसी प्रकार की कोई परेशानी नही हो रही है। 

पति से लिया तलाक

अपर दीर जिला के डिस्ट्रिक्ट पुलिस ऑफिसर मुश्ताक खान के अनुसार, पूछताछ के दौरान अंजू ने बताया कि, उसने अपने पति से तलाक ले लिया है। वह अपने प्यार को हासिल करने के लिए पाकिस्तान आई है। वे नसरूल्लाह के साथ खुशी से रह रही है। वहीं, पुलिस अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, वह एक महीने के विजिट वीजा पर आई है। उसके सारे दस्तावेज देखने पर वैध पाए गए है। 

भारत में कहां रहती है अंजू

अंजू भारत में उत्तर प्रदेश के कैलोर की रहने वाली है। साल 2007 में उसकी शादी राजस्थान के भिवाड़ी के रहने वाले अरविंद से हुई थी। उनके दो बच्चे भी है। वह एक निजी कंपनी में काम करती है। अंजू की दोस्ती फेसबूक के जरिए हुई थी। उसके बाद दोनो फोन पर बाते करते थे। पाकिस्तान जाने के बाद अंजू ने बताया कि, मैं नसरूल्लाह को 2-3 साल से जानती हूं। ये बात मेने अपनी बहन और मां को पहले दिन ही बता दी थी।  

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow