कांग्रेस ने सीएम केजरीवाल से मांगा इस्तीफा, गोपनीय जानकारी के संबंध में कह दी बाड़ी बात

कोर्ट ने केजरीवाल को 28 मार्च 2024 तक ईडी की रिमांड पर भेज दिया है। इस बीच उनकी गिरफ्तारी पर मामला धीरे-धीरे गरमाता हुआ नजर आ रहा है। इंडिया (INDIA) गठबंधन और सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस नेता संजय निरूपम (Sanjay Nirupam) ने एक बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि, केजरीवाल को सीएम पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

मार्च 23, 2024 - 19:00
 0
कांग्रेस ने सीएम केजरीवाल से मांगा इस्तीफा, गोपनीय जानकारी के संबंध में कह दी बाड़ी बात
सीएम केजरीवाल और कांग्रेस नेता संजय

Delhi Liquor Scam: दिल्ली शराब घोटाले मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने केजरीवाल को 28 मार्च 2024 तक ईडी की रिमांड पर भेज दिया है। इस बीच उनकी गिरफ्तारी पर मामला धीरे-धीरे गरमाता हुआ नजर आ रहा है। इंडिया (INDIA) गठबंधन और सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस नेता संजय निरूपम (Sanjay Nirupam) ने एक बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि, केजरीवाल को सीएम पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। वह अगर जेल से सरकार चलाएंगे तो यह देश में एक नया ट्रेंड शुरू हो जाएंगा।

भारत में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन

संजय निरूपम ने आगे अपने बयान में कहा कि, 2011 से 2014 के दौरान भारत में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन हुए, जिसमें कई मंत्रियों ने नैतिक आधार पर अपने पद से इस्तीफा दिया था। केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने अपना स्टैंड ले लिया है, जो नैतिक आधार पर बेहद ही अहम है। बता दें, UPA के दौरान जितने मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे, उन सभी ने नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। 

Also Read: स्मृति ईरानी ने राहुल पर कसा तंज, कहा- वे पासा पलटते हैं

देश में एक खतरनाक ट्रेंड

आगे उन्होंने कहा कि, हाल के समय में एक उदाहरण पेश हुआ है। झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने भी गिरफ्तारी से पहले सीएम पद से इस्तीफा दिया था। मेरी जहां तक जानकारी में है कि, सीएम केजरीवाल जेल से ही सरकार चलाएंगे, जो देश के लिए एक खतरनाक ट्रेंड की शुरूआत हो जाएंगी। मैरा मामना है कि, उन्हें नैतिकता के आधार पर अपना पद छोड़ देना चाहिए। अगर वह जेल से सरकार चलाते है तो सरकार की गोपनीय जानकारी आरोपी के पास होगी, जो यह ठिक बात नहीं है। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow