BJP विधायक के घर के अंदर युवक ने लगाई फांसी, आनन-फानन में तोड़ा दरवाजा

लखनऊ से एक बुरी खबर सामने आई है। BJP विधायक के आवास पर एक युवक फांसी पर लटक गया है। पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची।

सितम्बर 25, 2023 - 12:40
 0
BJP विधायक के घर के अंदर युवक ने लगाई फांसी, आनन-फानन में तोड़ा दरवाजा
मृतक

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बुरी खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी विधायक के आवास पर एक युवक फांसी पर लटक गया है। पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। उसके बाद आनन-फानन में प्लैट का दरवाज खोलकर शव के फंदे से उतारा। उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मृतक की उम्र 24 वर्ष बताई जा रही है। 

क्या है पूरा मामला

गौरतलबा है कि, लखनऊ के हरजरतगंज स्थिति बीजेपी विधायक योगेश शुक्ला के सरकारी आवास पर एक युवक ने देर रात फांसी लगा ली है। मृतक का नाम श्रेष्ठ तिवारी बताया जा रहा है। जो बाराबंकी के हैदरगढ़ का रहने वाला है। बीती देर रात को फांसी के फंदे पर झूलने के बाद हजरतगंज पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। उसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़ा तो युवक का शव फांसी पर झुलते हुए नजर आया। बॉडी को फंदे से नीचे उतार कर उसी समय पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विधायक योगेश शुक्ल और मृतक

शुरूआती जांच में बात आई सामने

पुलिस को शुरूआती जांच में पाया गया है कि, युवक परिवारिक कलह के कारण आत्महत्या की है। इस मामले में आगे जांच चालु है। फिलहाल मामले की पड़ताल जारी है। बता दें, शुक्ला लखनऊ की बीकेटी विधानसभा सीट से विधायक है। युवक विधायक के लिए मीडिया टीम में काम करता था।

Also Read: IMD Alert: दो सिस्टम एक्टीव, एमपी के इन 31 जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

तहरीर मिली तो करें मुकदमा दर्ज

हजरतगंज पुलिस के मुताबिक, बीते रविवार रात हमें सूचना मिली कि, एक युवक फांसी के फंदे पर लटक गया है। समय रात 11.30 बजे का था। सूचना मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंची। विधायक योगेश शुक्ला के फ्लैट का दरवाजा तोड़ा गया। फंदे पर लटका श्रेष्ठ का शव बरामद किया। आगे पुलिस अधिकारी ने बताया कि, अगर इस मामले में कोई तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर। आगे की कर्रवाई की जाएगी।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow