Rahul Gandhi: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, फिर संसद में होगी इंन्ट्री

राहुल गांधी के भाषण में मोदी सरनेम को लेकर गुजरता में केस दर्ज किया गया था। इस मामले में सूरत की एक निचली अदालत ने उन्हें दोषि ठहराया था। इतना ही नही उनको अधिकतम सजा भी सुनाई गई थी।

अगस्त 4, 2023 - 19:46
अगस्त 10, 2023 - 10:57
 0
Rahul Gandhi: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, फिर संसद में होगी इंन्ट्री
Rahul Gandhi

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से शुक्रवार को बड़ी राहत मिल गई है। इसके बाद से ही पार्टी में खुशी की कहर दौड़ पड़ी। इसके बाद पार्टी के शीर्ष नोताओं ने दिल्ली स्थित मुख्यलाय से एक प्रेंस कांन्फ्रेंस करके उन्होंने अदालत के फैसले को सच्चाई की जीत बताया और सभी का धन्यवाद किया। इसी के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कुछ तल्ख टिप्पणीयां की। 

क्या हुआ राहुल गांधी केस में

राहुल गांधी के भाषण में मोदी सरनेम को लेकर गुजरता में केस दर्ज किया गया था। इस मामले में सूरत की एक निचली अदालत ने उन्हें दोषि ठहराया था। इतना ही नही उनको अधिकतम सजा भी सुनाई गई थी। इसके बाद से संसद से उनकी सदस्यता चली गई थी। सदस्यता जाने के बाद उनसे शासकीय आवास भी ले लिया गया था। इसी मामले को सुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी। आज कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए उनकी सजा पर रोक लगा दी है। 

बता दें, सूरत की निचली अदालत से दोषि ठहराने के 24 घंटे के भीतर उनकी संसद से सदस्यता चली गई थी। वहीं, कुछ दिनों के अंदर ही उनसे शासकीय आवास भी खाली करवा लिया था। अब सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद फिर से संसद में उनकी इंट्री होने वाली है। लेकिन ये देखना होगा कि, जिस तेजी के साथ उनकी सदस्यता रद्द कर दी थी। उसी रफ्तार से उनकी सदस्यता बाहल की जाती है या फिर नही। 

जानिए कोर्ट में आज क्या-क्या हुआ

अदालत ने कहा कि, राहुल गांधी की याचिका पर पूरी सुनवाई जब तक नही हो जाती है। तब तक दोषिसिद्ध पर रोक रहेगी। वहीं, कोर्ट में अधिकतम सजा सुनाने के फैसले पर भी सवाल उठाए थे। बता दें, राहुल को सूरत की निचली अदालत ने अधिकतम 2 साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद लोकसभा सचिवालय ने आदेश जारी करके संसद से सदस्यता खत्म कर दी थी। 

कौन सी लोकसभा सीट से सांसद थे- राहुल

केरल राज्य की वायनाड लोकसभा सीट से राहुल गांधी सांसद थे। दोषिसिद्ध पर रोक लगने के बाद उनके सासने संसद के दरवाजे कानूनन खुल गए है। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow