Rahul Gandhi Investment News: राहुल गांधी को इस कंपनी ने दिया तगड़ा फायदा, इतने गुना बढ़े शेयर

Vertoz Advertising का स्टॉक बीते गुरूवार को 686.50 रूपये पर बंद हुआ था। इसके दूसरे दिन शुक्रवार को यह 1:10 अनुपात में स्प्लिट हुआ। इसी के चलते इसकी कीमत 36 रूपये हो गई। इस कंपनी के शेयर में शुक्रवार को 5 फीसदी की बढ़तरी हुई। इसमे अपर सर्किट लगते ही 36.05 रूपये पर बंद हुआ। इस स्टॉक में स्प्लिट के बाद 260 शेयर 2600 शेयरों में तब्दील हो गए।

जुलाई 7, 2024 - 10:20
 0
Rahul Gandhi Investment News: राहुल गांधी को इस कंपनी ने दिया तगड़ा फायदा, इतने गुना बढ़े शेयर
Rahul Gandhi Investment in stock

Rahul Gandhi Investment Company: कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को शेयर मार्केट से तगड़ी कमाई हुई है। इस समय उनके पोर्टफोलियो में कई कंपनियों के stock है। उनके पोर्टफोलियो में एक शेयर वेरटोज एडवरटाइजिंग है, जिसने बीते शुक्रवार को गजब का प्रदर्शन करते हुए 5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है। 

गौरतलब है कि, ये कंपनी एक डिजिटल कंपनी है। जिसका 5 जुलाई को मार्केट कैप 153.63 करोड़ रूपये हो चुका है। राहुल के पास इस कंपनी के 260 शेयर थे, स्टॉक स्प्लिट के बाद सीधे 2600 हो गए, जबकि बोनस मिलने के बाद यह 5200 शेयर पर पहुंच गए।

कैसे हुए राहुल गांधी के 260 शेयर से सीधे 5200

Vertoz Advertising का स्टॉक बीते गुरूवार को 686.50 रूपये पर बंद हुआ था। इसके दूसरे दिन शुक्रवार को यह 1:10 अनुपात में स्प्लिट हुआ। इसी के चलते इसकी कीमत 36 रूपये हो गई। इस कंपनी के शेयर में शुक्रवार को 5 फीसदी की बढ़तरी हुई। इसमे अपर सर्किट लगते ही 36.05 रूपये पर बंद हुआ। इस स्टॉक में स्प्लिट के बाद 260 शेयर 2600 शेयरों में तब्दील हो गए। वहीं प्री-स्प्लिट होने के बाद 2600 शेयर से सीधे 5200 शेयरों में बदल गए।

Also Read: Building collapsed in surat: बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी 35 कमरे वाली इमारत, 15 लोग हुए घायल

कंपनी कब तक जमा करेंगी बोनस

कंपनी ने 1:1 अनुपात के हिसाब में बोनस इश्यू की घोषणा की थी। और फाइलिंग में कहा था कि, वह 30 जुलाई 2024 या फिर उससे पहले तक बोनस शेयर जमा कर देगी। एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने 10 रूपये फेस वैल्यू वाले हर शेयर को 1 रूपये फेस वैल्यू वाली 10 बराबर यूनिट में स्प्लिट किया है। वहीं कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने इस फैसले पर मुहर लगा दी है। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow