International Dog Day: हड्डी चूसने वाले कैसे बने पालतू जानवर, यहां जानें पूरा इतिहास

इंसानों का सबसे प्यारा और सबसे वफादार जानवर कुत्ता ही होता है। आजकल सभी लोग अपने घर में एक पालतू जानवर पालते ही हैं, जिनमें कुत्ता पहले आता हैं।

अगस्त 26, 2023 - 15:33
अगस्त 26, 2023 - 16:01
 0
International Dog Day: हड्डी चूसने वाले कैसे बने पालतू जानवर, यहां जानें पूरा इतिहास

International Dog Day: इंसानों का सबसे प्यारा और सबसे वफादार जानवर कुत्ता ही होता है। आजकल सभी लोग अपने घर में एक पालतू जानवर पालते ही हैं, जिनमें कुत्ता पहले आता हैं। क्या आपको ये पता ही की कुत्ता भी पहले भेड़िया हुआ करता था शायद आपको ये बात थोड़ी अजीब लगे पर ये सच है। दरअसल आपके पास घूमने वाले कुत्ते कभी भेड़िए थे। जी हां करीब 20 हजार साल पहले कुत्ते इंसानों के दुश्मन हुआ करते थे। इतने सालों के बाद ऐसा भी क्या हुआ की आज इंसान का सबसे करीबी वफादार कुत्ता दोस्त बन गया है। या ये भी कह सकते है कुत्ता उनके परिवार का एक हिस्सा बन गया है।

कुत्ता कब और कहा पहले मिला

क्या आप जानते है की कुत्ता इंसान को पहले कहा मिला और ये कैसे इंसान का दोस्त बन गया हैं।बात पहले ये आती है की ये कुत्ता कहा से आया था। ओर इंसान ने भेड़िए को पालतू कुत्ता कैसे बनाया। इस बात पर अभी कोई भी राय नही आई है। नेचर  कम्युनिकेशन रिसर्च की बात माने तो शुरुआत में साउथ चीन के मंगोल और यूरोप के कई देशों में उनको पालतू बनाया था।   वही अगर अमेरिका की बात की जाए तो 10 हजार साल पहले उन्होंने पालना शुरू किया था

इंसानों का कुत्तों से अटूट रिश्ता

इतिहास के लेखकों ने अपनी एक किताब में कुत्तों और इंसानों के अटूट रिश्ते के बारे में लिखा था। इस लेखक का नाम युवाल नोआह हरारी था। ओर उस किताब का नाम अ ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ ह्यूमन काइंड था।  इंसान इन भेड़िया से बने कुत्तों का इस्तेमाल लड़ाई और शिकार करने के लिए करता था। इसके अलावा घुसपैठियों से भी लड़ने के लिए ये उनकी मदद करते थे।जैसे जैसे इंसानों और कुत्ता की प्रजाति गुजरती गई। वैसे वैसे कुत्तों और इंसानों का रिश्ता गहरा होता गया। ये दोनों एक दूसरे से बाते करने लगे।

कुत्तों में सूंघने की क्षमता 

कुत्तों की दुनिया रंगीन मिजाज की होती है उनको सिर्फ हरा दिखाई देता है और पीला इन दो रंगो के अलावा कोई रंग दिखाई देता है। ओर ये दो रंग की पहचान वो आसानी से कर लेते है।  कुत्तों में एक खास बात ये भी हैं की उनको कम रोशनी में भी दिखाई देता है। कभी कही हलचल होती है वहा सबसे पहली नजर कुत्ते की जाती हैं। कुत्तों की आंखे रात के समय चमकने लगती हैं

Read More : Isha Ambani ने पहनी बेशकीमती डायमंड की जूलरी, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

इंसान का हंसना रोना भी महसूस करते है कुत्ते 

2014 में आई एक स्टडी में पाया गया है की कुत्ते इंसान का हंसना रोना भी महसूस कर सकते है। इंसान की भावनाओं को भी अच्छे से महसूस का कर सकते है। स्टडी में ये भी पता चला है की इंसान भी कुत्तों के सैंस को काफी अच्छी तरह से समझ जाते है। कुत्तों जब अलग अलग आवाज करने लगते हैं तो इंसान को भी पता चल जाता है की वो क्या कहना चाह रहे है। अभी तक जितनी भी रिसर्च हुई है उनसे ये पता चलता की कुत्ते भी इंसान की तरह खुशी दूख, डर घबराहट जैसे इमोशन को फील करते है।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow